PM मोदी को जान से मारने की कॉल से मचा हड़कंप

Edited By Updated: 19 Nov, 2016 04:16 PM

narendra modi  police  call

पीएम नरेंद्र मोदी काम करने के अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनेक विरोध में आने वालों की लाइन लंबी होती जा रही है। ऐसे में हाल ही में पीएम मोदी को मारने की साजिश रचने की एक फोन कॉल से पुलिस और खुफिया विभाग में हड़कंप मच गया है।

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी काम करने के अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनेक विरोध में आने वालों की लाइन लंबी होती जा रही है। ऐसे में हाल ही में पीएम मोदी को मारने की साजिश रचने की एक फोन कॉल से पुलिस और खुफिया विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

कॉल से मच गया पुलिस में हड़कंप
जैसे ही पीएम को मारने की साजिश के बारे में बताने वाली यह कॉल दिल्ली पुलिस कंट्रोल रुम में आई। जिसके बाद तुरंत सीमापुरी थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस को शक है कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर ऐसा किया है। कॉल कल रात के 11.30 पर आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हत्या की साजिश रच रहे हैं। पुलिस की टीम तुरंत बुराड़ी पहुंची और जांच में जुट गईं। बाद में कॉल की लोकेशन कहां है तो पता चला कि यह कॉल दिलशान कॉलोनी से आई थी। 

 

भाषण में खतरे का जिक्र कर चुके हैं पीएम मोदी
बता दें कि नोट बैन के बाद अपने भाषण में पीएम ने खुद कहा था की उनकी जान को खतरा हैै। उन्होंने कहा था कि मैने कालेधन रखने वालों के 70 साल की कमाई को छीना है इसलिए मुझे गालियां दी जा रहीं हैं लेकिन मैं डरने वाला नहीं। उन्होंने कहा था कि ये लोग मुझे जान से मार देंगे। उन्होंने जोर देकर कहा था कि इस निर्णय से मेरी जान को खतरा है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!