दिल्‍ली नगरनिगम उपचुनाव में AAP का जलवा, जीत के बाद केजरीवाल बोले- ये तो एक ट्रेलर है

Edited By Updated: 03 Mar, 2021 03:56 PM

national news punjab kesari delhi arvind kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत लोगों में शहर की आप सरकार द्वारा किए गए कार्य पर भरोसे को दर्शाती है जिनमें स्कूलों, अस्पतालों, बिजली एवं पानी की आपूर्ति और सड़कों में सुधार...

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत लोगों में शहर की आप सरकार द्वारा किए गए कार्य पर भरोसे को दर्शाती है जिनमें स्कूलों, अस्पतालों, बिजली एवं पानी की आपूर्ति और सड़कों में सुधार शामिल है। शहर के पांच वार्ड में 28 फरवरी को हुए मतदान के नतीजों में आप ने चार जबकि कांग्रेस ने एक वार्ड में जीत दर्ज की। 

PunjabKesari

डीडीयू मार्ग पर आप कार्यालय में लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि ये तो एक ट्रेलर है। अगले साल नगर निगम चुनाव में किस तरह के नतीजों की उम्मीद की जा सकती है, यह नतीजे उसके संकेत हैं। हम इसका इंतजार कर रहे हैं और शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाएंगे।

PunjabKesari

उपचुनाव में खाता खोलने में भी नाकाम रही भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा का एक भी सीट नहीं जीतना दिखाता है कि लोगों ने उसके द्वारा शासित एमसीडी में भ्रष्टाचार एवं चोरी को खारिज किया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास एवं दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय पर तोड़-फोड़ के जरिए अपनाई गई हिंसा की राजनीति को जनता ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि लोग दिल्ली के तीनों नगर निगम में बदलाव चाहते हैं। साथ ही उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों को ईमानदारी के साथ कार्य करने की सलाह भी दी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!