चीन से इंपोर्ट को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा - 'जुमला फॉर इंडिया, जॉब्स फॉर चाइना'

Edited By Updated: 04 Feb, 2022 01:41 PM

national news punjab kesari delhi congress rahul gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, "जुमला फॉर इंडिया, जॉब्स फॉर चाइना... मोदी सरकार ने संगठित क्षेत्र और MSME को तबाह कर दिया है

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, "जुमला फॉर इंडिया, जॉब्स फॉर चाइना... मोदी सरकार ने संगठित क्षेत्र और MSME को तबाह कर दिया है, जहां सबसे ज्यादा नौकरियां पैदा होती हैं। नतीजा- मेक इन इंडिया अब बाय फ्रॉम चाइना हो गया है।" राहुल गांधी ने अब एक ट्वीट कर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने सबसे अधिक रोजगार पैदा करने वाले असंगठित क्षेत्र और MSMEs को तबाह कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इसका नतीजा यह हुआ कि अब भारत में बनाओ और चीन से खरीदो, यानी​ कि भारत के लिए जुमले और चीन के लिए नौकरियां। 


चीन भारतीयों का अपहरण कर रहा और मोदी चुपचाप ‘अच्छे दिनों' का इंतजार कर रहे हैं: राहुल गांधी 
इससे पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चीन भारतीय नागरिकों का अपहरण कर उन्हें प्रताड़ित कर रहा है और वह (मोदी) चुपचाप “अच्छे दिनों” का इंतजार कर रहे हैं। गांधी ने ट्वीट किया, “चीन ने पहले हमारे देश की जमीन पर कब्जा किया और अब हमारे नागरिकों का अपहरण और उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। मोदी जी चुपचाप अच्छे दिनों का इंतजार कर रहे हैं। शर्मनाक।” गांधी ने ट्वीट के साथ एक खबर को संलग्न किया, जिसमें अरूणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद तापिर गाओ का एक बयान है। गाओ ने सरकार से आग्रह किया था कि चीन भारतीय नागरिकों को अगवा कर रहा है इसलिए इस समस्या का समाधान निकाला जाए।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!