जम्मू-कश्मीर: बोमिना में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह चाइनीज ग्रेनेड बरामद

Edited By Updated: 13 Sep, 2021 01:09 PM

national news punjab kesari jammu and kashmir srinagar bomina

श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक साजिश को नाकाम किया है।

नेशनल डेस्क:  श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक साजिश को नाकाम किया है। दरअसल परिमपोरा-पंथाचौक मार्ग पर सुरक्षा बलों ने सोमवार को छह हैंड ग्रेनेड बरामद कर निष्क्रिय किये जो आतंकवादियों द्वारा रखे गए थे। ग्रेनेड मिलने के बाद इलाके में सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है।  ये सभी ग्रेनेड चीन निर्मित हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

PunjabKesari

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक प्रवक्ता ने कहा, “राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर सड़क खुलने की नियमित प्रक्रिया के दौरान सीआरपीएफ की 73वीं बटालियन के जवानों ने सड़क के मार्ग विभाजक पर रखे बालू के बोरे में से छह चीनी ग्रेनेड बरामद किये।” उन्होंने कहा कि जवानों ने व्यस्त राजमार्ग पर होने वाली एक बड़ी घटना को टाल दिया। अधिकारी ने कहा, “राजमार्ग बेहद व्यस्त होने के कारण सभी ग्रेनेड वहीं नष्ट नहीं किये गए बल्कि उन्हें नष्ट करने के लिए पुलिस को दे दिया गया।”

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!