‘मारूंगा यहां और लाश गिरेगी श्मशान में’डायलॉग बोलकर बुरे फंसे मिथुन चक्रवर्ती, पुलिस ने की पूछताछ

Edited By Updated: 16 Jun, 2021 01:12 PM

national news punjab kesari kolkata police west bengal

कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल में अपने भाषणों से चुनाव के बाद हिंसा भड़काने के आरोप में अभिनेता एवं भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती से डिजिटल माध्यम से बुधवार को पूछताछ की। उत्तरी कोलकाता के माणिकतला पुलिस थाने के अधिकारियों ने पूर्वाह्न 10 बजकर 20 मिनट...

नेशनल डेस्क; कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल में अपने भाषणों से चुनाव के बाद हिंसा भड़काने के आरोप में अभिनेता एवं भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती से डिजिटल माध्यम से बुधवार को पूछताछ की। उत्तरी कोलकाता के माणिकतला पुलिस थाने के अधिकारियों ने पूर्वाह्न 10 बजकर 20 मिनट पर अभिनेता से पूछताछ शुरू की। चक्रवर्ती इस समय पुणे में हैं। एक अधिकारी ने  कहा, ‘‘आखिरी सूचना मिलने तक पूछताछ जारी थी।'' 

PunjabKesari

पुलिस थाने में दर्ज एक प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि अभिनेता ने भाजपा में शामिल होने के बाद यहां एक रैली में ‘‘ मारबो एखने लाश पोरबे शोशाने' (तुम्हे मारूंगा तो लाश श्मशान में गिरेगी) और ‘ एक चोबोले चाबी' (सांप के एक दंश से तुम तस्वीर में कैद हो जाओगे) जैसे संवाद कहे थे। विधानसभा चुनाव के नतीजे दो मई को घोषित होने के बाद राज्य के कई हिस्सों से झड़पों की खबरें मिली थीं।

PunjabKesari

 चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस तीसरी बार सत्ता में लौटी। अदालत ने याचिकाकार्ता और अभियोजन पक्ष के अनुरोध पर शुक्रवार को मामले की अगली सुनवाई 18 जून तक के लिए स्थगित कर दी थी। चक्रवर्ती ने कोलकाता पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। चक्रवर्ती ने याचिका में कहा कि उन्होंने केवल अपनी फिल्मों के संवाद बोले थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!