Edited By Parveen Kumar,Updated: 06 Mar, 2026 12:09 AM

राजस्थान के भरतपुर में दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर बयाना जंक्शन के सालाबाद स्टेशन के पास गुरुवार को ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जीआरपी सूत्रों ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार काडर् से उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के फरुर्खाबाद जिले के...
नेशनल डेस्क : राजस्थान के भरतपुर में दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर बयाना जंक्शन के सालाबाद स्टेशन के पास गुरुवार को ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जीआरपी सूत्रों ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार काडर् से उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के फरुर्खाबाद जिले के सिंघी रामपुर निवासी नरेंद्र कुमार (42) रूप में हुई है। वह गोवा एक्सप्रेस से गोवा से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रहा था।
शाम को वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा था उसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से गिर गया। जीआरपी ने शव बयाना के राजकीय अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमाटर्म की कारर्वाई की जाएगी।