शिंदे गुट का नया वीडियो आया सामने,विधायकों के साथ नजर आए एकनाथ शिंदे

Edited By Updated: 28 Jun, 2022 05:25 PM

new video of shinde faction surfaced eknath shinde seen with mlas

गुवाहाटी में डेरा जमाए शिवसेना के बागी विधायकों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडयों में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे अन्य विधायकों के साथ मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शिदें एक विधायक से पूछते हैं कि टेंशन में है। इसके बाद हसी-मजाक का सिलसिला...

नेशनल डेस्कः गुवाहाटी में डेरा जमाए शिवसेना के बागी विधायकों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडयों में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे अन्य विधायकों के साथ मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शिदें एक विधायक से पूछते हैं कि टेंशन में है। इसके बाद हसी-मजाक का सिलसिला शुरू होता है और विधायक से गाना गाने की गुजारिश की जाती है। बताते चलें कि पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से शिवसेना के 35 से ज्यादा विधायक गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं। इनमें 8 मंत्री भी शामिल हैं। एकनाथ शिंदे लगातार शिवसेना प्रमुख से एमवीए सरकार से बाहर आने की अपील कर रहे हैं।


शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने, उनके समूह के 20 विधायकों के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले दल के संपर्क में होने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि वह जल्द ही मुंबई लौटेंगे। उन्होंने शिवसेना से उनके समूह के उन विधायकों से नाम का खुलासा करने को कहा, जो कथित रूप से पार्टी के संपर्क में हैं। शिंदे और उनके समूह के विधायक पिछले एक सप्ताह से यहां एक लग्जरी होटल में ठहरे हुए हैं।

शिंदे ने होटल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उनके पास 50 विधायकों का समर्थन है। उन्होंने कहा, ‘‘ये सभी विधायक हिंदुत्व को आगे ले जाने के लिए स्वेच्छा से यहां आए हैं।'' शिवसेना ने दावा किया है कि गुवाहाटी में शिंदे के साथ होटल में ठहरे हुए पार्टी के करीब 20 विधायक उसके संपर्क में है और वे महाराष्ट्र लौटना चाहते हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!