दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA ने मेवात में की छापेमारी, अमोनियम नाइट्रेट कनेक्शन का जताया शक

Edited By Updated: 14 Nov, 2025 06:53 PM

nia raids mewat in delhi blast case

दिल्ली में लाल किले के सामने हुए कार ब्लास्ट में NIA ने एक बड़ा एक्शन लिया है। जांच एजेंसी की टीम ने विस्फोट के तार तलाशते हुए मेवात इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। NIA सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी को शक है कि ब्लास्ट में इस्तेमाल किया गया...

नेशनल डेस्क: दिल्ली में लाल किले के सामने हुए कार ब्लास्ट में NIA ने एक बड़ा एक्शन लिया है। जांच एजेंसी की टीम ने विस्फोट के तार तलाशते हुए मेवात इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। NIA सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी को शक है कि ब्लास्ट में इस्तेमाल किया गया विस्फोटक पदार्थ अमोनियम नाइट्रेट मेवात इलाके से ही खरीदा गया था।

PunjabKesari

 जांच में  नूंह के 3 डॉक्टर और 1 खाद विक्रेता हिरासत में

NIA की जांच की में नूंह के 3 डॉक्टर और 1 खाद विक्रेता हिरासत में  लिए गए हैं। एजेंसी की टीम ने फरीदाबाद स्थित ल-फलहा यूनिवर्सिटी से जुड़े इन डॉक्टर्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। इन तीन डॉक्टरों की लिस्ट में डॉ. मुस्तकीम अल-फलहा यूनिवर्सिटी से इंटर्नशिप की थी और इसी दौरान ये मुख्य आरोपी आतंकी डॉ. उमर नबी के संपर्क में आए थे। दूसरे आरोपी डॉ. रिहान भी अल-फलहा से ही एमबीबीएस की पढ़ाई की है। तीसरा आरोपी मोहम्मद  भी आरोपी उमर के संपर्क में था, लेकिन घर पर न मिलने के कारण उनके भाई को हिरासत में लिया गया है।

इन 3 डॉक्टर्स के अलावा जिले से एक खाद विक्रेता को भी हिरासत में लिया गया है, जिसका नाम दिनेश कुमार बताया जा रहा है। जांच टीम को शक है कि इसी व्यक्ति ने आतंकियों को अमोनियम नाइट्रेट बेचा था।

PunjabKesari

मेवात-अलवर की खदानों में जताया जा रहा है विस्फोटक का कनेक्शन

जांच एजेंसियों का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मेवात और हरियाणा से सटे राजस्थान के अलवर की खदानों से लाया गया हो सकता है। मेवात से लगे अलवर के इस हिस्से में कई अधिकृत खदानें हैं, जहां ब्लास्टिंग के लिए अमोनियम नाइट्रेट की खरीद-बिक्री होती है। NIA को आरोपी उमर और मुजम्मिल की लोकेशन भी कई बार मेवात इलाके में मिली थी, जिससे इस क्षेत्र पर जांच एजेंसी का शक गहरा गया है। NIA की ताबड़तोड़ धरपकड़ से पूरे इलाके में हलचल मची हुई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!