कोरोना से तेजी से ठीक हो रहे लोग, एक्टिव मरीजों की संख्या 150 दिन में सबसे कम

Edited By Updated: 20 Aug, 2021 10:37 AM

number of active patients lowest in 150 days

भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।देश में महामारी कोरोना से उबरने वाले लोगों की दर 97.54 प्रतिशत हो गयी जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है  । वहीं एक दिन में कोरोना वायरस के 36,571 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,23,58,829...

नेशनल डेस्क:  भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।देश में महामारी कोरोना से उबरने वाले लोगों की दर 97.54 प्रतिशत हो गयी जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है  । वहीं एक दिन में कोरोना वायरस के 36,571 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,23,58,829 पर पहुंच गयी है।

 

एक दिन में 540 लोगों की मौत 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार  540 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,33,589 पर पहुंच गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,63,605 हो गयी जो 150 दिनों में सबसे कम है तथा संक्रमण के कुल मामलों का 1.12 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

 

संक्रमण की दैनिक दर 1.94 प्रतिशत 
आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटों में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 524 की कमी आयी है। कोविड-19 का पता लगाने के लिए बृहस्पतिवार को 18,86,271 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ ही अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 50,26,99,702 पर पहुंच गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 1.94 प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 25 दिनों में यह तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 56 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम है। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,15,61,635 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

 

मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत
भारत में कोविड-19 मामलों का आंकड़ा सात अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। इसने 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। देश में संक्रमण के मामलों की संख्या चार मई को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!