'मेरी परी तुम जहां भी हो खुश रहो', Shefali की अस्थियां विसर्जित करते हुए रो पड़े पराग त्यागी का भावुक Video Viral

Edited By Updated: 30 Jun, 2025 12:04 PM

parag tyagi immersed shefali s ashes with teary eyes

'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की असमय मौत ने आम से लेकर खास तक को झकझोर कर रख दिया है। अभी भी लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि हंसती-खिलखिलाती शेफाली अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका पूरा परिवार इस समय गहरे गम में डूबा हुआ...

नेशनल डेस्क। 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की असमय मौत ने आम से लेकर खास तक को झकझोर कर रख दिया है। अभी भी लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि हंसती-खिलखिलाती शेफाली अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका पूरा परिवार इस समय गहरे गम में डूबा हुआ है। इस बीच शेफाली के पति पराग त्यागी का एक हृदय विदारक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आपका सीना छलनी हो जाएगा। वीडियो में पराग अपनी पत्नी शेफाली की अस्थियां समुद्र में विसर्जित करते दिखाई पड़ रहे हैं। वह बुरी तरह से टूटे हुए नजर आ रहे हैं वीडियो में वह बार-बार आंसू पोंछते और खुद को संभालते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। पराग का यह मार्मिक वीडियो किसी की भी आंखें नम कर सकता है।

इस वीडियो पर कई लोगों ने टिप्पणी की है और शेफाली की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। अपनी पत्नी को 'परी' कहने वाले पराग त्यागी ने इससे पहले रोते हुए कहा था कि 'वो जहां भी है शांति से रहे उसके लिए प्रार्थना कीजिए।

 

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में भी होते हैं पीरियड्स! जानें महिला एस्ट्रोनॉट्स कैसे करती हैं मैनेज, कितने पैड लेकर जाती हैं साथ?

 

27 जून को हुआ निधन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

गौरतलब है कि 27 जून की रात शेफाली की अचानक तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TCX.official (@tellychakkar)

 

मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत की जांच के लिए अंबोली पुलिस स्टेशन की दो टीमें जुट गई हैं। शेफाली का पोस्टमार्टम कूपर अस्पताल में किया गया और अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई थी। अंबोली पुलिस के अनुसार 5 डॉक्टरों की एक टीम द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की गई है जिसका अभी इंतजार है।

पुलिस अब शेफाली के मेडिकल इतिहास के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआत में मामले की जांच फूड पॉइजनिंग के संदेह पर की गई थी। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि शेफाली पिछले 8 वर्षों में किन डॉक्टरों के संपर्क में थीं उन्हें कौन सी दवाएं लिखी गईं और क्या उन्होंने डॉक्टर से परामर्श किए बिना अपनी मर्जी से कुछ दवाएं लीं। इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि मौत के सटीक कारण का पता चल सके। जांच के तहत पुलिस ने सात सीसीटीवी फुटेज के नमूने एकत्र किए हैं और परिवार के सदस्यों, घरेलू कर्मचारियों और उन लोगों सहित 14 लोगों के बयान दर्ज किए हैं जो शेफाली के साथ नियमित रूप से बातचीत करते थे।

 

यह भी पढ़ें: क्या '13' नंबर बना Shefali Jariwala के लिए Unlucky? पहले सिद्धार्थ शुक्ला और अब...

 

'कांटा लगा' से बनीं स्टार, 'बिग बॉस 13' में भी बिखेरा जलवा

15 दिसंबर 1982 को जन्मी शेफाली साल 2002 में रातों-रात स्टार तब बनीं जब 'कांटा लगा' म्यूजिक वीडियो सामने आया। इस वीडियो ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की और शेफाली 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर हो गईं। वह 'बिग बॉस 13' का भी हिस्सा रह चुकी थीं जहां उन्होंने अपनी बेबाकी से लोगों का दिल जीता था। 2018 में शेफाली ने वेब सीरीज 'बेबी कम ना' में भी काम किया था।

शेफाली जरीवाला का निधन मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति है और उनके फैंस उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!