Indigo Flight: मुंबई से वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, घंटों देरी से उड़ान भरने पर यात्रियों का हंगामा, VIDEO वायरल

Edited By Updated: 27 Jul, 2025 06:44 PM

passengers created ruckus after flight was delayed for hours video viral

मुंबई से वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विमान में घंटों देरी होने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विमान...

नेशनल डेस्क: मुंबई से वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विमान में घंटों देरी होने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण यह देरी हुई।

यात्रियों का विरोध और सवाल
वायरल वीडियो में यात्री विमान के अंदर ही तकनीकी परीक्षण का विरोध करते हुए साफ़ दिखाई दे रहे हैं। वे इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि अगर विमान में तकनीकी खराबी थी, तो उन्हें पहले इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। यात्रियों का गुस्सा इस बात पर भी था कि जब विमान ठीक नहीं था, तो उन्हें विमान में बिठाकर समस्या ठीक करने की कोशिश क्यों की गई, बजाय इसके कि उन्हें पहले ही सूचित कर दिया जाता।
PunjabKesari
घंटों रनवे पर खड़ा रहा विमान
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट संख्या 6E-5028 का निर्धारित समय शनिवार शाम 7:35 बजे था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण यह विमान रात 11:45 बजे वाराणसी पहुँच सका। इस फ्लाइट में कुल 176 यात्री सवार थे।

यात्रियों ने बताया कि विमान को तकनीकी खराबी के कारण रनवे पर घंटों खड़ा रखा गया, जिससे वे काफी परेशान हुए। इस दौरान न तो कोई अधिकारी और न ही स्टाफ़ उचित जानकारी देने के लिए आया। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें केवल भ्रमित किया गया और उनकी चिंताओं का कोई समाधान नहीं किया गया।

अहमदाबाद हादसे का डर
दरअसल, अहमदाबाद में हाल ही में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे के बाद से यात्रियों में विमान में तकनीकी खराबी की खबर सुनकर डर और घबराहट और भी बढ़ गई है। जब किसी विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिलती है, तो यात्रियों का अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित होना स्वाभाविक है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल उठाया है कि अगर विमान में कोई तकनीकी खराबी हो, तो यात्रियों को तुरंत और स्पष्ट रूप से सूचित किया जाना चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!