Edited By Mehak,Updated: 23 Nov, 2025 06:39 PM

कुछ लोगों को मच्छर बार-बार काटते हैं, और इसका मुख्य कारण उनका ब्लड ग्रुप होता है। रिसर्च के अनुसार, ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को मच्छर ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि उनका मेटाबॉलिक रेट अधिक होता है। इसके अलावा, शरीर की खुशबू, लैक्टिक एसिड और अमोनिया...
नेशनल डेस्क : कई लोगों को मच्छर बार-बार काटते हैं और यह उनकी परेशानी बन जाता है। शोधों के अनुसार, इसका मुख्य कारण सिर्फ मच्छर नहीं बल्कि आपका ब्लड ग्रुप और बॉडी ओडर भी है।
O ब्लड ग्रुप वाले सबसे अधिक प्रभावित
विशेष रिसर्च से पता चला है कि O ब्लड ग्रुप वाले लोग मच्छरों के लिए सबसे आकर्षक होते हैं। इनके तेज मेटाबॉलिक रेट और खून का प्रकार मच्छरों को जल्दी आकर्षित करता है।
शरीर की खुशबू भी मच्छरों को खींचती है
मच्छर सिर्फ ब्लड ग्रुप देखकर नहीं, बल्कि शरीर से निकलने वाले लैक्टिक एसिड और अमोनिया जैसी गंध से भी प्रभावित होते हैं। जिनका बॉडी ओडर मच्छरों को पसंद आता है, उन्हें सबसे ज्यादा काटा जाता है।
सोते समय ज्यादा काटते हैं मच्छर
सोते वक्त हम अपने सांसों के जरिए कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं, जो मच्छरों के लिए आकर्षक होती है। मच्छर 10-15 मीटर की दूरी से इसे पहचानकर पास आ जाते हैं।
मच्छरों से बचने के उपाय
- कमरे में मच्छरदानी का उपयोग करें।
- मच्छर रिपेलेंट लगाएं।
- सोते समय खिड़कियां बंद रखें और कार्बन डाइऑक्साइड के स्रोत से दूर रहें।