पुरानी दिल्ली में आज भी मौजूद है मुशर्रफ के पुरखों की हवेली, यहीं गुजरा था बचपन

Edited By Updated: 06 Feb, 2023 01:32 PM

pervez musharraf haveli delhi

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का कल दुबई में निधन हो गया। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और 1999 में करगिल युद्ध के मुख्य सूत्रधार रहे जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ के पार्थिव शरीर को एक विशेष विमान से दुबई से देश लाया जाएगा और कराची...

  नेशनल डेस्क: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का कल दुबई में निधन हो गया। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और 1999 में करगिल युद्ध के मुख्य सूत्रधार रहे जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ के पार्थिव शरीर को एक विशेष विमान से दुबई से देश लाया जाएगा और कराची में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।

वहीं, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मुशर्रफ की जड़े भारत से जुड़ी रही है। दरअसल, पुरानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में आज भी मुशर्रफ के पुरखों की  एक पुरानी हवेली स्थित है। वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि नेहरवाली हवेली को मुशर्रफ के दादा ने रिटायरमेंट के बाद खरीदा था। 1947 में हुए भारत विभाजन के बाद मुशर्रफ के परिवार ने इसे एक कपड़ा व्यापारी को बेच दिया और सारा परिवार पाकिस्तान में जा बसा।  

बता दें कि इस हवेली में कभी मुशर्रफ भी रहा करते थे। मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को दिल्ली की नेहरवाली हवेली में ही हुआ था। जब वो 4 साल के थे, तभी से उनका परिवार उन्हें पाकिस्तान ले गया।

साल 2001 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी के बुलावे पर जब मुशर्रफ आगरा में शिखर सम्मेलन में शिरकत करने आए, तब मुशर्रफ ने गोलचा सिनेमा के पीछे पुराने ढांचे के में चाय की चुस्की भी ली थी। इतना ही नहीं 2005 में मुशर्रफ की मां जरीन ने भी अपने बड़े बेटे जावेद और मुशर्रफ के बेटे बिलाल के साथ इस जगह का दौरा किया था।

  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!