‘घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं’, PM मोदी ने लाल किला कार ब्लास्ट पर जताया दुख

Edited By Updated: 11 Nov, 2025 05:38 AM

pm modi expressed grief over the red fort car blast

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार शाम i20 कार में जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

नेशनल डेस्कः दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार शाम i20 कार में जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस विस्फोट में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'दिल्ली में आज शाम हुए विस्फोट में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।' 

उल्लेखनीय है कि शाम सात बजे के आसपास सुभाष मार्ग पर लाल किले के सामने चौराहे पर एक कार में विस्फोट के बाद आसपास के कई वाहनों में आग लग गई। घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है और 24 अन्य घायल हैं।  

पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात करके ली हालात की जानकारी 
वहीं घटना के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह‍ से बात की। पीएम मोदी ने गृह मंत्री से इस पूरे मामले की विस्‍तार से जानकारी ली है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की थी। मामले की जांच के लिए एनआईए और एनएसजी को भी मौके पर भेजा गया है। 

मुंबई में हाई अलर्ट 
नई दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में हुए विस्फोट के बाद महाराष्ट्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई के लिए ‘एहतियाती अलर्ट' जारी किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'महाराष्ट्र में जिला स्तर पर सभी यूनिट कमांडर और आयुक्तों को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!