पीएम मोदी की गुयाना यात्रा संपन्न, स्वदेश के लिए हुए रवाना

Edited By Updated: 22 Nov, 2024 03:09 PM

pm modi guyana visit concluded he left for his home country

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में गुयाना पहुंचे थे, जहां उन्होंने भारत-कैरेबियाई सामुदायिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की, द्विपक्षीय वार्ताएं की और भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। अब वह अपनी यात्रा समाप्त...

इंटरनेशनल डेस्क. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में गुयाना पहुंचे थे, जहां उन्होंने भारत-कैरेबियाई सामुदायिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की, द्विपक्षीय वार्ताएं की और भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। अब वह अपनी यात्रा समाप्त कर स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने प्रधानमंत्री के गुयाना से प्रस्थान की पुष्टि करते हुए एक्स पर पोस्ट-  गुयाना की एक बेहद सार्थक राजकीय यात्रा समाप्त हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रधानमंत्री की तीन देशों की यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को नाइजीरिया की यात्रा शुरू की थी, जो 17 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में पहली यात्रा थी। नाइजीरिया में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें नाइजीरिया का सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' (जीसीओएन) प्रदान किया गया।

नाइजीरिया से प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील गए, जहां उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टॉर्मर समेत कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की।

गुयाना में ऐतिहासिक यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी की गुयाना यात्रा ऐतिहासिक रही, क्योंकि यह 50 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस कैरेबियाई देश की पहली यात्रा थी। गुयाना में प्रधानमंत्री मोदी को वहां के राष्ट्रपति इरफान अली ने देश का सर्वोच्च पुरस्कार 'द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस' प्रदान किया।

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय से भी बातचीत की और द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने के लिए कई कदम उठाने की बात की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!