PM मोदी की संपत्ति में हुआ इजाफा, 10 केंद्रीय मंत्रियों की भी दौलत बढ़ी...PMO की रिपोर्ट

Edited By Updated: 09 Aug, 2022 12:19 PM

pm modi wealth increased

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य 10 मंत्रियों की संपत्ति की घोषणा की गई है। PMO की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री की संपत्ति में 26.13 लाख रुपए की वृद्धि हुई है।

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य 10 मंत्रियों की संपत्ति की घोषणा की गई है। PMO की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री की संपत्ति में 26.13 लाख रुपए की वृद्धि हुई है। प्रधनमंत्री मोदी ने गुजरात में एक आवासीय भूखंड में भी निवेश किया है।

 

दिए गए आंकड़े के अनुसार साल 2021 की समाप्ति के समय प्रधानमंत्री मोदी की संपत्ति 1,97,68,885 रुपए थी, जो मार्च 2022 में बढ़कर 2,23,82,504 रुपए हो गई। प्रधनमंत्री की संपत्ति में बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में रखे गए पैसे, गहने, जीवन बीमा पॉलिसी और नकदी शामिल हैं।

 

प्रधानमंत्री की अचल संपत्ति

प्रधानमंत्री की अचल संपत्ति के बारे में  PMO की तरफ के दी गई जानकारी में शून्य लिखा गया है। एक नोट लिखा गया है जिसमें कहा गया है कि “अचल संपत्ति सर्वेक्षण संख्या 401 / A संयुक्त रूप से तीन अन्य संयुक्त मालिकों के साथ हिस्सेदार थे और प्रत्येक के पास 25% के बराबर हिस्सा था। एक हिस्सा दान कर दिया गया है।

 

कई केंद्रीय मंत्रियों की भी बढ़ी संपत्ति

प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, आर के सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, जी किशन रेड्डी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पुरुषोत्तम रूपाला, वी मुरलीधरन, फगन सिंह कुलस्ते और मुख्तार अब्बास नकवी (अब मंत्री नहीं) की संपत्तियों का विवरण भी दिया गया है। जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह की चल संपत्ति का मूल्य में  29.58 लाख रुपए की वृद्धि हुई है। पिछले वित्तिय वर्ष में राजनाथ सिंह की संपत्ति 2.24 करोड़ रुपए थी जो इस वित्त वर्ष में बढ़कर 2.54 करोड़ रुपए हो गई है।

 

राजनाथ सिंह की अचल संपत्ति 2.97 करोड़ रुपए बताई गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 31 मार्च 2022 तक अपनी कुल 35.63 करोड़ रुपए  और पत्नी की कुल संपत्ति 14.30 लाख रुपए बताई है। संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने अपनी कुल संपत्ति 1.43 करोड़ रुपए और अपनी पत्नी जी काव्या के नाम 8.21 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति बताई है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की संपत्ति का मूल्य 1.62 करोड़ रुपए से बढ़कर 1.83 करोड़ रुपए हो गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!