गुजरातः बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में आग का तांडव, अब तक 21 मजदूरों की मौत; पुलिस ने गोदाम मालिक को किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 02 Apr, 2025 06:20 AM

police arrested the warehouse owner

गुजरात के बनासकांठा जिले में डीसा कस्बे के निकट एक गोदाम में शक्तिशाली विस्फोट होने और आग लगने से 21 लोगों की मौत हो जाने के कुछ घंटों बाद पुलिस ने मंगलवार को गोदाम मालिक को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पालनपुरः गुजरात के बनासकांठा जिले में डीसा कस्बे के निकट एक गोदाम में शक्तिशाली विस्फोट होने और आग लगने से 21 लोगों की मौत हो जाने के कुछ घंटों बाद पुलिस ने मंगलवार को गोदाम मालिक को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस गोदाम में कथित रूप से अवैध तौर पर पटाखे बनाए जाते थे और उन्हें वहां रखा जाता था। 

बॉर्डर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक चिराग कोराडिया ने मीडिया को बताया कि गोदाम के मालिक दीपक मोहनानी को बनासकांठा पुलिस की एक टीम ने मंगलवार रात पड़ोसी साबरकांठा जिले से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने पहले बताया था कि गोदाम ‘दीपक ट्रेडर्स' के मालिक दीपक और उसके पिता खूबचंद मोहनानी हैं। बनासकांठा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर डीसा कस्बे के पास एक औद्योगिक क्षेत्र में पूर्वाह्न करीब पौने दस बजे विस्फोट होने से गोदाम पूरी तरह ध्वस्त हो गया। 

जिलाधिकारी मिहिर पटेल ने कहा, ‘‘इस विस्फोट में जान गंवाने वाले सभी लोग मूल रूप से मध्यप्रदेश के हरदा और देवास जिले के थे।'' इस घटना में बच्चों और महिलाओं समेत कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!