पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे गिरफ्तार, एक्ट्रेस के सिर-आंखों पर किया था बुरी तरह हमला

Edited By Updated: 09 Nov, 2021 09:32 AM

poonam pandey hospitalized

मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, सैम पर आरोप है कि पत्नी पूनम पांडे को उन्होंने बुरी तरह से पीटा जिसमें अभिनेत्री के सिर और आंखें गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक पूनम पांडे अभी अस्पताल...

मुंबईः मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, सैम पर आरोप है कि पत्नी पूनम पांडे को उन्होंने बुरी तरह से पीटा जिसमें अभिनेत्री के सिर और आंखें गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक पूनम पांडे अभी अस्पताल में भर्ती हैं। 
 

मुंबई पुलिस ने बताया कि श‍िकायत दर्ज करवाने के बाद पूनम पांडे अस्पताल में एडमिट हो गई हैं। उनकी श‍िकायत पर सैम के ख‍िलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच की जा रही है।
 

 मुंबई पुलिस ने कहा कि ‘सैम बॉम्बे पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत केस दर्ज करने का काम किया गया है।  
 

गौरतलब है कि अभिनेत्री पूनम पांडे ने साल 2020 में भी पति सैम पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। तब भी पुलिस ने सैम को गिरफ्तार भी किया था। पूनम पांडे और सैम ने साल 2020 में शादी की थी। हनीमून के दौरान गोवा में सैम बॉम्बे ने पूनम पांडे से मारपीट की थी। जिसके बाद पुलिस में पूनम पांडे ने पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया था और सैम बॉम्बे को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में दोनों में सुलह हो गई और सैम जमानत पर रिहा हो गए थे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!