Jojo और Johnny की बातों पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए प्रेमानंद जी महाराज, आंखों से निकले आंसू (Video)

Edited By Updated: 20 Feb, 2025 08:27 PM

premanand ji maharaj laughed out loud at the words of jojo and johnny

उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज को लोग खूब पसंद करते हैं, और उनके सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो भी उनकी लोकप्रियता को बढ़ाते रहते हैं। हाल ही में एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रेमानंद महाराज जोरदार ठहाके...

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज को लोग खूब पसंद करते हैं, और उनके सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो भी उनकी लोकप्रियता को बढ़ाते रहते हैं। हाल ही में एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रेमानंद महाराज जोरदार ठहाके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। शायद ही किसी ने पहले उन्हें इस तरह हंसते देखा हो। लेकिन, आखिरकार जोजो और जॉनी कौन हैं, जिन्होंने महाराज को हंसी से लोटपोट कर दिया?

कला से हैरान हुए महाराज
यह घटना श्री हित राधा केली कुंज के आश्रम में बुधवार को हुई। इस दिन एक पेटबोली (वेंट्रिलोक्विज्म) कलाकार राहुल मिश्रा अपने दो पपेट्स, जोजो और जॉनी के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। राहुल ने अपनी कला से प्रेमानंद महाराज को हैरान कर दिया। जोजो और जॉनी के बीच की बातें सुनकर महाराज अपनी हंसी नहीं रोक पाए और जमकर हंसने लगे। इसके बाद महाराज ने दोनों से लंबी बातचीत की।
 

क्या है पेटबोली कला?
पेटबोली एक अद्भुत कला है, जिसमें कलाकार बिना होंठ हिलाए बोलता है और यह महसूस कराता है कि पपेट बोल रहा है। राहुल मिश्रा ने अपने पपेट्स जोजो और जॉनी के साथ प्रेमानंद महाराज के सामने यह कला प्रस्तुत की, जिससे महाराज पूरी तरह से प्रभावित हो गए। महाराज ने कहा कि रिकॉर्डिंग के जरिए बात करना अलग बात है, लेकिन ये दोनों तो सवालों के तुरंत जवाब दे रहे हैं, जो उन्हें आश्चर्यजनक लगा।
PunjabKesari
वीडियो वायरल 
इस मजेदार बातचीत और हंसी-ठहाकों का वीडियो प्रेमानंद महाराज के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कुछ ही देर में इसे करोड़ों लोग देख चुके थे। इस वीडियो ने प्रेमानंद महाराज के फैंस को भी काफी खुश किया, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!