22 carat gold price: बदल गए सोने के दाम- 24 कैरेट सोना ₹9,718 प्रति ग्राम में बिक रहा, जानें 22 कैरेट सोने का नया दाम

Edited By Anu Malhotra,Updated: 30 May, 2025 11:41 AM

prices of gold in india  22 carat gold price 18 carat gold price

सोने में निवेश करने वालों के लिए हर दिन कीमती होता है, क्योंकि इसके दामों में हर दिन हलचल देखने को मिलती है। 30 मई को भी भारत में सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे बड़े महानगरों में...

नेशनल डेस्क: सोने में निवेश करने वालों के लिए हर दिन कीमती होता है, क्योंकि इसके दामों में हर दिन हलचल देखने को मिलती है। 30 मई को भी भारत में सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे बड़े महानगरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन शहरों के बीच मामूली अंतर अब भी मौजूद है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, डॉलर की कीमत, लोकल डिमांड और वेडिंग सीजन जैसे फैक्टर रोजाना इसके भाव को प्रभावित करते हैं। ऐसे में अगर आप सोने की खरीदारी की योजना बना रहे हैं या निवेश के लिहाज से इसकी कीमत पर नजर रख रहे हैं, तो आपके लिए ये अपडेट बेहद जरूरी है।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या है सोने की ताज़ा कीमत:

 दिल्ली

देश की राजधानी में 24 कैरेट सोना आज ₹9,718 प्रति ग्राम के भाव पर है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹8,909 प्रति ग्राम में बिक रहा है। दूसरे शहरों के मुकाबले यहां कीमत थोड़ी अधिक बनी हुई है।

 मुंबई

भारत की आर्थिक राजधानी में सोने के दाम दिल्ली से कुछ कम हैं। यहां 24 कैरेट का भाव ₹9,703 प्रति ग्राम और 22 कैरेट का ₹8,894 प्रति ग्राम है। अगर आप सोना थोड़ा सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो मुंबई एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

 चेन्नई

चेन्नई में भी आज के रेट मुंबई जैसे ही हैं — 24 कैरेट सोना ₹9,703 प्रति ग्राम और 22 कैरेट ₹8,894 प्रति ग्राम पर उपलब्ध है।

 वडोदरा और अहमदाबाद

गुजरात के इन दो प्रमुख शहरों में 24 कैरेट गोल्ड ₹9,708 प्रति ग्राम और 22 कैरेट ₹8,899 प्रति ग्राम में मिल रहा है। दिल्ली के मुकाबले यहां थोड़ी राहत है, लेकिन मुंबई-चेन्नई से महंगा है।

 अन्य प्रमुख शहर (कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे)

इन सभी शहरों में आज सोने के दाम एक जैसे हैं:

  • 24 कैरेट: ₹9,703 प्रति ग्राम

  • 22 कैरेट: ₹8,894 प्रति ग्राम

क्यों बदलते हैं सोने के भाव?

सोने की कीमतें कई कारकों से प्रभावित होती हैं — जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, रुपये की स्थिति, शादी और त्योहारों का मौसम, और स्थानीय मांग। यही कारण है कि हर शहर में थोड़े बहुत अंतर के साथ रेट अलग-अलग होते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!