दिल्ली ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन! सलमान ने J&K के तारिक को बेची थी कार

Edited By Updated: 11 Nov, 2025 12:19 AM

pulwama connection of delhi blast

सोमवार शाम दिल्ली में लाल किला के पास एक कार में भीषण धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आस-पास की कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। धमाके के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में लाया गया। अभी तक इस धमाके में 13 लोगों की मौत की खबर है।

नेशनल डेस्कः सोमवार शाम दिल्ली में लाल किला के पास एक i20 कार में भीषण धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आस-पास की कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। धमाके के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में लाया गया। अभी तक इस धमाके में 13 लोगों की मौत की खबर है।

देश की राजधानी में अति सुरक्षित क्षेत्र में हुए इस धमाके ने देश की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है। इस बीच इस कार धमाके का पुलवामा कनेक्शन सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में जिस कार से यह भीषण धमाका हुआ, उसे पुलवामा के एक शख्स को बेचा गया था। धमाके के बाद कार की जांच में जुटी पुलिस टीम ने यह जानकारी जुटाई है कि इस कार को पुलवामा के तारिक के हाथों बेची गई थी। अब पुलिस तारिक को तलाश में जुटी है। वहीं जानकारी में यह भी सामने आया है कि धमाके वाली कार को कई बार खरीदा -बेचा गया है जिसमें फर्जी कागजों का इस्तेमाल किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!