Edited By Anu Malhotra,Updated: 24 Feb, 2026 08:58 AM

शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव और जोखिमों के बीच आज भी हर कोई एक ऐसी जगह तलाशता है जहां उसका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहे और समय के साथ बढ़ता भी रहे। अगर आप भी किसी ऐसी ही 'सेफ' जगह की तलाश में हैं, तो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकता है।...
नेशनल डेस्क: शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव और जोखिमों के बीच आज भी हर कोई एक ऐसी जगह तलाशता है जहां उसका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहे और समय के साथ बढ़ता भी रहे। अगर आप भी किसी ऐसी ही 'सेफ' जगह की तलाश में हैं, तो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकता है। देश के भरोसेमंद सरकारी बैंकों में शुमार PNB इन दिनों अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं पर आम जनता से लेकर बुजुर्गों तक को जबरदस्त मुनाफे का मौका दे रहा है।
समय के साथ बढ़ता मुनाफे का मीटर
PNB ने अपनी ब्याज दरों का पिटारा कुछ इस तरह खोला है कि इसमें 7 दिनों की छोटी अवधि से लेकर 10 साल तक के लंबे निवेश का विकल्प मौजूद है। वर्तमान में बैंक 3% से शुरू होकर 7.20% तक का सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिल रहा है जो 390 दिनों की विशेष योजना में निवेश कर रहे हैं। इस खास अवधि के लिए सामान्य नागरिकों को जहाँ 6.40% ब्याज मिल रहा है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 6.90% और अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए तो यह 7.20% तक पहुँच गई है।
एक लाख के निवेश पर कितनी होगी कमाई?
अगर गणित की भाषा में समझें, तो मान लीजिए एक आम नागरिक 5 साल के लिए एक लाख रुपये की एफडी करवाता है। मैच्योरिटी यानी समय पूरा होने पर उसे करीब 1,37,364 रुपये वापस मिलेंगे, जिसमें सीधे तौर पर 37,364 रुपये सिर्फ ब्याज की कमाई होगी। बुजुर्गों के लिए यह सौदा और भी ज्यादा फायदेमंद है। वरिष्ठ नागरिकों को इसी रकम पर 5 साल बाद 1,40,784 रुपये मिलेंगे। वहीं, अति वरिष्ठ नागरिकों की तो चांदी है, क्योंकि उनकी 1 lakh की राशि 5 साल में बढ़कर 1,42,875 रुपये हो जाएगी। यानी बिना किसी जोखिम के सीधे 42,875 रुपये का पक्का लाभ।
भरोसा सरकारी और रिटर्न भी पक्का
निवेश की दुनिया में अक्सर कहा जाता है कि जहां जोखिम कम हो, वहां चैन की नींद आती है। PNB एक सरकारी संस्थान है, इसलिए यहां आपकी जमा पूंजी डूबने का डर न के बराबर रहता है। हालांकि, निवेश का मन बनाने से पहले यह ध्यान रखना जरूरी है कि बैंक की ब्याज दरें समय-समय पर बदल सकती हैं। साथ ही, मिलने वाले ब्याज पर Tax और TDS के नियमों का भी असर पड़ता है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सही जगह लगाने का यह एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।