ममता सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा- बंगाल में भाजपा के लिए रास्ता बना रही हैTMC

Edited By Updated: 14 Apr, 2026 02:32 PM

rahul gandhi lashed out at the mamata banerjee government saying the tmc is pav

पश्चिम बंगाल में पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल को होगा, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रही है और एक दूसरे पर हमलावार हैं। इसी कड़ी में अपने बुरे दिन से गुजर रही कांग्रेस पार्टी ने भी इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल को होगा, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रही है और एक दूसरे पर हमलावार हैं। इसी कड़ी में अपने बुरे दिन से गुजर रही कांग्रेस पार्टी ने भी इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। राहुल गांधी ने रायगंज में प्रत्याशी के पक्ष में जन सभा को संबांधित किया। इस दौरान उन्होंने TMC पर जमकर हमला बोला। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा बंगाल में TMC, भाजपा के लिए रास्ता बना रही है क्योंकि अगर TMC ने अपना काम किया होता, आपको रोज़गार दिया होता और नफरत नहीं फैलाई होती, तो भाजपा के यहां उभरने का सवाल ही नहीं उठता। भाजपा बंगाल में दिखाई भी नहीं देती, ममता सरकार ने ऐसा नहीं किया। 

आप को बता दें कि कांग्रेस पार्टी वर्तमान में एक कठिन दौर से गुजर रही है, जिसका 2021 विधानसभा चुनावों में वोट शेयर घटकर लगभग 3% रह गया और कोई विधायक नहीं जीता। 1977 तक मजबूत रहने वाली पार्टी अब ममता बनर्जी की टीएमसी के उदय और 2010 के बाद भाजपा के उभार के कारण कमजोर हो गई है, लेकिन 2026 चुनावों के लिए घोषणापत्र जारी कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल इस चुनाव में देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी बंगाल में कैसा प्रदर्शन कर पाएगी। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!