बिहार में महागठबंधन की हार पर राहुल गांधी बोले- निष्पक्ष नहीं था चुनाव, इसलिए जीत नहीं मिली

Edited By Updated: 15 Nov, 2025 05:44 AM

rahul gandhi spoke on the defeat of the grand alliance in bihar

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे को चौंकाने वाला करार दिया और कहा कि विपक्षी गठबंधन एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सका, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे को चौंकाने वाला करार दिया और कहा कि विपक्षी गठबंधन एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सका, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, “मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।” उन्होंने लिखा कि यह संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। 

राहुल ने कहा, “कांग्रेस पार्टी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।” बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र छह सीटों पर सिमट गई। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 200 से अधिक सीट हासिल हुईं। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!