Rail Accident : बंगाल में टला एक बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 5 डब्बे पटरी से उतरे
Edited By Utsav Singh,Updated: 24 Sep, 2024 01:30 PM

पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिले के न्यू मैनागुड़ी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक खाली मालवाहक ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गये। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिले के न्यू मैनागुड़ी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक खाली मालवाहक ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गये। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजकर 20 मिनट पर यह घटना घटी, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद कई ट्रेनों के मार्गों में बदलाव किया गया। यह रेलवे मार्ग पूर्वोत्तर राज्यों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है।
अधिकारी ने बताया कि डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण ऊपर लगे बिजली के तार और कुछ खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि उतरे डिब्बों को पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू हो गया है तथा न्यू मैनागुड़ी स्टेशन के रास्ते ट्रेनों की आवाजाही दोपहर से पहले शुरू हो जाने की संभावना है। एनएफआर अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं तथा डिब्बों के पटरी से उतर जाने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच करेंगे।
Related Story

दिल्ली: होली पर सड़क हादसों में 4 की मौत, 2019 के बाद मौत के सबसे कम मामले

बड़ा हादसा: तेज रफ्तार का कहर! दिल्ली-कानपुर हाईवे पर बस-ट्रक की टक्कर, ड्राइवर की मौत, कई यात्री...

न्यायाधिकरणों पर बढ़ता बोझ: 5 लाख से अधिक मामले लंबित, पद खाली होने से बढ़ रही देरी

बड़ा हादसा: मोबाइल बचाने की कोशिश पड़ी भारी! दिल्ली रेलवे स्टेशन पर झपटमार के पीछे भागा युवक, ट्रेन...

Bridge Collapsed: उत्तरी दिल्ली में बना ब्रिज अचानक भरभरा कर गिरा, पुल पार कर रही एक महिला भी गिरी

बड़ा हादसा: दिल्ली के पालम में एक आवासीय इमारत में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत, दमकल की 30 गाड़ियां...

'ममता मेरी छोटी बहन जैसी, लेकिन शायद नाराज हैं': राष्ट्रपति मुर्मू ने बंगाल सरकार पर साधा निशाना!

पश्चिम बंगाल में DGP नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, राज्य सरकार को लगाई फटकार

बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!

PM Modi का दो दिवसीय असम-बंगाल दौरा, 66 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात