Rajasthan: चारों लड़कियों के शव बरामद, पार्वती नदी में डूबने से हुई थी मौत

Edited By Updated: 09 Sep, 2024 09:26 PM

rajasthan bodies of four girls recovered

राजस्थान के धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र में रविवार को पार्वती नदी में ऋषि पंचमी पर्व के मौके पर नदी में डुबकी लगाने के दौरान डूबी चारों बालिकाओं के शव सोमवार को बरामद कर लिए गए

जयपुरः राजस्थान के धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र में रविवार को पार्वती नदी में ऋषि पंचमी पर्व के मौके पर नदी में डुबकी लगाने के दौरान डूबी चारों बालिकाओं के शव सोमवार को बरामद कर लिए गए। पुलिस ने बताया कि शवों की पहचान मोहिनी (14), प्रिया (12), अंजलि (14) और तनु (10) के रूप में की गई हैं। धौलपुर एसपी सुमित मेहरड़ा ने बताया कि रविवार को पार्वती नदी में ऋषि पंचमी पर्व पर नदी में एक दूसरे का हाथ पकड़ कर डुबकी लगा रही बालिकाओं में से एक पांव फिसलने से 20 फीट गहराई में डूब गई उसे बचाने के फेर में तीन और बालिकाएं पानी की गहराई में डूब गई।
 

सुमित मेहरड़ा ने बताया कि सोमवार सुबह एसडीआरएफ और पुलिस दल ने चारों के शवों को घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद प रिजनों को सौंप दिए। उल्लेखनीय है कि बोथपुरा गांव में ऋषि पंचमी पर्व पर पार्वती नदी की रपट एक साथ हाथ पकड़ कर डुबकी लगाने के दौरान एक बालिका गहरे पानी में डूबने लगी, उसे बचाने फेर तीन और बालिकाएं पानी की गहराई में चली गई और चारों गहराई में बह गई थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!