रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया की मालदीव में बोट पलटी, मुंबई के अस्पताल में इलाज जारी

Edited By Updated: 21 Mar, 2026 01:10 AM

raymond owner gautam singhania s boat capsizes in the maldives

रेमंड समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गौतम हरि सिंघानिया मालदीव में एक स्पीडबोट हादसे में मामूली रूप से घायल हो गए हैं और वर्तमान में मुंबई में उपचाराधीन हैं। उनके प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्लीः रेमंड समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गौतम हरि सिंघानिया मालदीव में एक स्पीडबोट हादसे में मामूली रूप से घायल हो गए हैं और वर्तमान में मुंबई में उपचाराधीन हैं। उनके प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

मालदीव से आई रिपोर्ट के अनुसार, पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट शुक्रवार सुबह वी फेलिधू के पास पलट गई। सिंघानिया भी इस नौका में सवार पर्यटकों में शामिल थे और उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, दो अन्य भारतीय लापता बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है। प्रवक्ता ने कहा, ''गौतम सिंघानिया एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मामूली रूप से घायल हुए हैं। वह मुंबई में उपचाराधीन है।'' 

उन्होंने कहा, ''हम दुआओं के लिए धन्यवाद देते हैं और प्रभावित अन्य लोगों के कुशल होने की कामना करते हैं।'' मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्पीडबोट में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें ब्रिटेन और रूस की दो महिलाएं और भारत के पांच पुरुष शामिल थे। रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि पांच लोग समुद्र में बह गए थे, जिनमें रूस की एक महिला और भारत के चार पुरुष शामिल हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!