दिल्लीवालों को होली का तोहफा! मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर,  रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा कदम

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 06:38 PM

rekha gupta government news

त्योहारों से पहले दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में कैबिनेट ने होली और दीवाली के मौके पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना को हरी झंडी दे दी है।

नेशनल डेस्क: त्योहारों से पहले दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में कैबिनेट ने होली और दीवाली के मौके पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले से राजधानी के लाखों गरीब परिवारों को सीधी राहत मिलने वाली है।

सरकार का कहना है कि यह कदम बीजेपी के चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में अहम है और सरकार के एक साल पूरे होने पर जनता को दिया गया तोहफा है।

योजना की पूरी डिटेल

इस स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के राशन कार्ड धारक परिवार

  • फोकस: परिवार की महिला मुखिया
  • लाभ: होली और दीवाली पर हर बार एक सिलेंडर का पैसा
  • राशि: लगभग ₹850 से ₹853 प्रति सिलेंडर
  • पेमेंट मोड: Direct Benefit Transfer (DBT)
  • कवरेज: करीब 17.5 लाख परिवार

बजट: कैबिनेट ने ₹242 करोड़ की मंजूरी दी है (कुछ अनुमानों में यह ₹300 करोड़ तक) राशि सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी या लीकेज न हो।

CM रेखा गुप्ता का बयान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि “आज हम अपना एक और वादा पूरा कर रहे हैं। दिल्ली के गरीब परिवारों को होली और दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। इसके लिए 242 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं और 853 रुपये सीधे DBT के जरिए खातों में भेजे जाएंगे। आगे भी सभी वादे समय पर पूरे होंगे।”

‘विकसित विधानसभा, विकसित दिल्ली’ का विजन

सीएम ने सोशल मीडिया पर कहा कि विकसित दिल्ली की नींव हर विधानसभा से रखी जा रही है। सभी क्षेत्रों के लिए करोड़ों रुपये के फंड जारी किए जा रहे हैं, ताकि सड़कें बेहतर हों,पानी और बिजली की व्यवस्था मजबूत हो, बुनियादी ढांचा सुधरे, और  नागरिकों को बेहतर और सम्मानजनक जीवन मिल सके।

चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर बड़ा अपडेट

मुख्यमंत्री ने चंद्रावल में 105 MGD क्षमता वाले नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की प्रगति की समीक्षा भी की। यह परियोजना 2012 से अटकी हुई थी, लेकिन पिछली सरकारों की देरी से इसकी लागत करीब ₹400 करोड़ तक बढ़ गई। अब केंद्र सरकार के सहयोग और अतिरिक्त फंडिंग के साथ इस प्रोजेक्ट को 2026 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह प्लांट मॉडल टाउन,सदर बाजार,चांदनी चौक,मटिया महल,बल्लीमारान,करोल बाग,पटेल नगर
,राजेंद्र नगर और आरके पुरम सहित कई इलाकों के 30 लाख से ज्यादा लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगा। सीएम ने अधिकारियों को काम समयसीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!