अनंत अंबानी ने बाढ़ से त्रस्त पंजाब के लोगों के लिए किए ये 10 बड़े ऐलान...कहा- पंजाब को फिर से खड़ा करना है

Edited By Updated: 11 Sep, 2025 12:03 PM

reliance industries anant ambani reliance family punjab crisis punjab flood

पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। कई जिले जलमग्न हैं, लोगों की ज़िंदगी अस्त-व्यस्त हो चुकी है। ऐसे मुश्किल हालात में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने राज्य में बड़ी मानवीय सहायता मुहिम की शुरुआत की है। कंपनी की टीमें जमीनी स्तर पर राहत कार्यों में जुटी...

नेशनल डेस्क: पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। कई जिले जलमग्न हैं, लोगों की ज़िंदगी अस्त-व्यस्त हो चुकी है। ऐसे मुश्किल हालात में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने राज्य में बड़ी मानवीय सहायता मुहिम की शुरुआत की है। कंपनी की टीमें जमीनी स्तर पर राहत कार्यों में जुटी हैं, खासतौर पर अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी जैसे सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में।

अनंत अंबानी का भावुक संदेश
रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरा रिलायंस परिवार पंजाब के लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि इस बाढ़ ने लोगों से उनका घर, रोज़गार और सुरक्षा छीन ली है, लेकिन हम उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे। हम इंसानों के साथ-साथ जानवरों की भी मदद कर रहे हैं — खाने-पीने से लेकर दवाइयों तक हर जरूरी चीज़ मुहैया करवा रहे हैं।

रिलायंस की 10 अहम राहत पहलें

पोषण सहायता:
-10,000 ज़रूरतमंद परिवारों को सूखा राशन किट दिया जा रहा है।
-अकेली महिलाओं और बुजुर्गों के सहारे चल रहे 1,000 परिवारों को ₹5,000 का वाउचर दिया जा रहा है।
-बाढ़ प्रभावित गांवों में सामुदायिक रसोई के लिए भी खाद्य सामग्री भेजी जा रही है।

स्वच्छ जल सुविधा:
-जलभराव वाले इलाकों में पोर्टेबल वॉटर फिल्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि लोग साफ पानी पी सकें।

 आश्रय सहायता:
-बेघर हुए लोगों को तिरपाल, मच्छरदानी, ग्राउंडशीट, रस्सी और बिस्तर जैसी सामग्री दी जा रही है, ताकि वे सुरक्षित रूप से रह सकें।

 जनस्वास्थ्य सुरक्षा:
-बाढ़ के बाद बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
-सभी प्रभावित परिवारों को हाइजीन किट दी जा रही हैं।
-जल स्रोतों का कीटाणुशोधन किया जा रहा है।

पशुधन की देखभाल:
-जलभराव के कारण संकट में आए पशुओं के लिए वेटनरी कैंप लगाए गए हैं।
-5,000 से ज्यादा मवेशियों को चारा देने के लिए 3,000 साइलेज बंडल बांटे जा रहे हैं।
-रिलायंस का पशु सेवा अभियान "वंतारा" भी सक्रिय है, जो बीमार और घायल जानवरों का इलाज कर रहा है और मृत पशुओं का वैज्ञानिक तरीके से अंतिम संस्कार करवा रहा है।

जियो की सेवाएं भी हुईं बहाल
बाढ़ के कारण जिन इलाकों में मोबाइल नेटवर्क बंद हो गया था, वहां जियो की तकनीकी टीमों ने प्रशासन और NDRF के साथ मिलकर काम किया। अब राज्य में 100% कनेक्टिविटी बहाल की जा चुकी है, जिससे लोग अपनों से जुड़ सके हैं।

राशन और सफाई किट गांवों तक पहुंचाई जा रही हैं
रिलायंस रिटेल, रिलायंस फाउंडेशन और हजारों स्वयंसेवक, स्थानीय पंचायतों की मदद से 21 जरूरी वस्तुओं से भरे राशन और हाइजीन किट्स बांट रहे हैं। इन प्रयासों का मकसद सिर्फ राहत देना नहीं, बल्कि पंजाब को फिर से खड़ा करना है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!