रोहिणी आचार्य का तेजस्वी पर तीखा हमला, बोलीं- दिल पर लगी चोट का दर्द बेइंतहा होता है

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 04:19 PM

rohini acharya s scathing attack on tejashwi

सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का अपने  पिता के परिवार के साथ कलह सरेआम हो चुका है। इसी बीच रोहिणी आचार्य एक्स पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन रोहिणी तेजस्वी यादव  को लेकर कोई न कोई ऐसा बयान दे रहे हैं जो सियासत में बवाल का काम कर रहा है।

नेशनल डेस्कRJD सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का अपने  पिता के परिवार के साथ कलह सरेआम  हो चुका है। इसी बीच रोहिणी आचार्य एक्स पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन रोहिणी तेजस्वी यादव  को लेकर कोई न कोई ऐसा बयान दे रहे हैं जो सियासत में बवाल का काम कर रहा है। हाल ही में रोहिणी ने भाई को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जिस्मानी जख्म से भी दर्द होता है, मगर चोट जब दिल पर लगती है दर्द बेइंतहा होता है..."

<

>

बिना नाम लिए साधा तेजस्वी पर निशाना

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट बिना नाम लिए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। जानकारी के लिए बता दें कि बिहार चुनाव अपनी हार के बाद उन्होंने अपने पिता लालू यादव और परिवार से किनारा कर लिया था। हालांकि इसके लिए उन्होंने तेजस्वी को जिम्मेदार बताया है।  

<

>

पहले भी रोहिणी ने किया पोस्ट शेयर

जानकारी के लिए बता बीते दिनों तेजस्वी यादव को RJD का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। उस समय पर भी रोहिणी ने एक पोस्ट शेयर किया था, जहां उन्होंने लिखा था कि लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या किया ये तो लोकसभा, हालिया संपन्न विधानसभा के चुनावी नतीजों और पार्टी की वर्त्तमान स्थिति से ही साफ है, जिसे जिम्मेदारी सौंपी गई उसने, उसके आयातित गुरु और उस गुरु के गुर्गों ने तो लालू जी और पार्टी के प्रति समर्पित हरेक लालूवादी के दशकों के संघर्ष एवं प्रयासों को धो-पोछकर पार्टी को बर्बादी की कगार पर ला कर खड़ा कर दिया।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!