संविधान को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं: तेजस्वी यादव

Edited By Updated: 26 Jan, 2026 06:11 PM

attempts are being made to weaken the constitution tejashwi yadav

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और देश के मौजूदा राजनीतिक व संवैधानिक...

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और देश के मौजूदा राजनीतिक व संवैधानिक हालात पर गहरी चिंता जताई। यादव ने ‘एक्स' पर लिखा कि गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और अमर शहीदों को स्मरण करने का पावन अवसर है। उन्होंने उन सभी वीरों को नमन किया जिन्होंने अपनी जान की कुर्बानी देकर देश को आजादी दिलाई और इसकी एकता व अखंडता की रक्षा की। यादव ने कहा कि राजग सरकार की सामाजिक, आर्थिक और संविधान-विरोधी नीतियों के कारण देश के हालात चिंताजनक हो गए हैं।

PunjabKesari

यादव ने कहा कि संविधान लागू होने के दशकों बाद उसे और अधिक मजबूत करने के बजाय मौजूदा सरकार ऐसे कदम उठा रही है, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि जिन ताकतों का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं रहा, वही आज संविधान की मूल भावना पर प्रहार कर रही हैं। यादव ने यह भी कहा कि संविधान की प्रस्तावना को बदलने के प्रयास लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत हैं। उन्होंने राजग पर परोक्ष रूप से फासीवादी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश को जिस जनतांत्रिक व्यवस्था की सौगात स्वतंत्रता सेनानियों ने दी थी, उसे कमजोर किया जा रहा है।

PunjabKesari

यादव ने देशवासियों से संकल्प लेने की अपील की कि वे भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत का सपना साकार होने की बात कही और कहा कि सकारात्मक प्रयासों से ही देश को प्रगति व समृद्धि की राह पर आगे ले जाया जा सकता है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!