Holiday: 27 सितंबर को सरकारी छुट्टी, बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, स्कूल जानें वजह

Edited By Updated: 26 Sep, 2024 06:57 AM

september 27 holiday  government offices in chhattisgarh lockout strike

27 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप रहेगा, क्योंकि शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने कलम बंद, काम बंद और तालाबंद हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल कर्मचारियों की मांगों के प्रति सरकार के उदासीन रवैये के विरोध में की जा...

नेशनल डेस्क:  27 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप रहेगा, क्योंकि शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने कलम बंद, काम बंद और तालाबंद हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल कर्मचारियों की मांगों के प्रति सरकार के उदासीन रवैये के विरोध में की जा रही है। कर्मचारियों की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:

-केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता (DA) दिया जाए।
-2019 से लंबित डीए की राशि को कर्मचारियों के GPF खाते में समायोजित किया जाए।
-चार स्तरीय वेतनमान लागू किया जाए।
-अवकाश नगदीकरण की सीमा 240 से बढ़ाकर 300 दिन की जाए।

प्रदर्शन की योजना:
प्रदेशभर के कर्मचारी जिला मुख्यालयों पर सुबह 11 बजे सामूहिक प्रदर्शन करेंगे, जिससे राज्य में सरकारी कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। जनता को सलाह दी गई है कि वे अपने आवश्यक कार्य 27 तारीख से पहले निपटा लें।


अन्य राज्यों के अपडेट:

-असम में गर्मी के कारण 24 से 27 सितंबर तक गुवाहाटी सहित कामरूप जिले के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
-पटना में गंगा नदी में बाढ़ के चलते 76 सरकारी स्कूलों को 26 सितंबर तक बंद रखा जाएगा।
-इस हड़ताल और बंद के निर्णय से आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

इसके बाद, 28 और 29 सितंबर को भी बैंकों में छुट्टी रहेगी। 28 सितंबर को चौथा शनिवार है, जबकि 29 सितंबर को रविवार होगा

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!