Weather Alert: हो जाएं तैयार! इन राज्यों में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कितना लुढ़केगा पारा?

Edited By Updated: 23 Nov, 2025 10:26 AM

severe cold hits north india mercury plummets

देशभर में नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड ने ज़ोरदार दस्तक दे दी है। एक तरफ जहां उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर...

नेशनल डेस्क। देशभर में नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड ने ज़ोरदार दस्तक दे दी है। एक तरफ जहां उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों के लिए मौसम का नया अपडेट जारी किया है।

 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का हाल

राजधानी दिल्ली में रविवार (23 नवंबर) से ठंड में और वृद्धि होने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 26°C और न्यूनतम तापमान 11°C तक जा सकता है जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस होगी। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा लेकिन दिन में आसमान साफ होने के साथ ही धूप निकलेगी। हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।

PunjabKesari

 

उत्तर प्रदेश: कोहरा और तापमान में गिरावट

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। ठंडी पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण तापमान में गिरावट शुरू हो गई है जो आने वाले दिनों में और तेज होगी।

  • मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में क्रमिक रूप से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज होने की पूरी संभावना है।

  • कोहरे का असर: 23 नवंबर को प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।

    • अलीगढ़, आगरा, कानपुर और अमेठी में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया।

    • अयोध्या, कुशीनगर, वाराणसी, आजमगढ़ और गोरखपुर जैसे जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा।

    • राजधानी लखनऊ में भी सुबह के समय दृश्यता लगभग 800 मीटर रही।

  • IMD की सलाह: मौसम विभाग ने लोगों को सुबह घर से निकलते समय सावधानी बरतने और धुंध के दौरान वाहन धीमी गति से चलाने की सलाह दी है। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम की ठिठुरन बढ़ेगी।

PunjabKesari

 

बिहार: पारा लुढ़केगा, बढ़ेगी ठिठुरन

उत्तर प्रदेश से सटे बिहार राज्य में भी ठंड का असर धीरे-धीरे दिखना शुरू हो गया है और अब तापमान के और नीचे जाने के आसार हैं। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज से बिहार के ज्यादातर जिलों में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है जिससे इस हफ्ते ठंड बढ़ जाएगी। उत्तर बिहार के कई इलाकों में कोहरा शुरू हो गया है। पूर्णिया में सुबह के समय न्यूनतम दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई।

PunjabKesari

 

हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी जारी, तापमान 2°C तक

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में ठंड और बर्फबारी जारी है। मनाली में तापमान गिरकर 2°C तक जा सकता है। IMD के अनुसार अधिकतम तापमान 16°C और न्यूनतम तापमान 2°C तक रहने की संभावना है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!