श्रीनगर: मुठभेड़ में लश्कर के 3 आतंकी ढेर, पुलिस ने सर्च ऑप्रेशन में विस्फोट से उड़ाए 5 घर
Edited By Monika Jamwal,Updated: 09 Dec, 2018 06:38 PM

श्रीनगर के बाहरी इलाके मुजगुंड में शनिवार को दोपहर बाद सुरक्षाबलों के घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया।
श्रीनगर: श्रीनगर के बाहरी इलाके मुजगुंड में शनिवार को दोपहर बाद सुरक्षाबलों के घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में सेना के पांच जवान घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। शनिवार दोपहर शुरू हुआ सेना का सर्च ऑप्रेशन आज सुबह खत्म हुआ। मारे गए आतंकियों में 14 साल का आतंकी मुदासिर भी शामिल था।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने मुजगुंड में एक संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया था। सेना ने इस इलाके के सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं को सील कर दिया था और हर में घर में तलाशी ली थी।

जब सुरक्षाबल के जवान एक खास इलाके की ओर बढ़ रहे थे तभी वहां पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने आज तड़के मार गिराया। वहीं आतंकियों की तलाश में पुलिस ने पांच घरों को विस्फोट कर उड़ा दिया

Related Story

आतंकवाद पर गृह मंत्रालय का बड़ा प्रहार- जैश, लश्कर और अल-कायदा से जुड़े 23 पाकिस्तानियों को आतंकी...

SUV, 60 गोलियां, 120 सेकंड: कैसे पॉश गुड़गांव सोसायटी बना युद्ध का मैदान, पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश...

होटल में आधी रात को पुलिस की एंट्री, कमरों का मंजर देख उड़े होश... 5 युवतियों संग रंगेहाथ पकड़े गए...

भीषण रोड एक्सीडेंट: स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, अंदर फंसे रहे लोग... 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के...

हैलो…3 करोड़ दो आप को मंत्री बना दूंग'... केरल की विधायक को आया कॉल, कांग्रेस के उड़े होश

ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 3 मजदूरों की मौत, मची अफरा-तफरी

UP में दर्दनाक सड़क हादसा, 100 की स्पीड से पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत 3 की मौत, 2 की हालत...

बहाने से भागने की कोशिश और पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग, फिर जो हुआ... ढेर हो गया शातिर इनामी डकैत

UP STF का बड़ा एक्शन: कस्टडी से फरार 1 लाख का मोस्ट वांटेड मुठभेड़ में ढेर, 19 साल के खूनी...

महाराष्ट्र TET-2026 पेपर लीक: SIT ने 3 और आरोपियों को दबोचा, अब तक 7 गिरफ्तार