मेट्रो में कपल की हरकत देख भड़क गईं 'ताई', ठेठ भाषा में यूं लगाई लताड़ (देखें वीडियो)

Edited By Updated: 17 Nov, 2019 06:41 PM

राष्ट्रीय राजधानी की मेट्रो में सफर करने वाले प्रेमी जोड़ों के अश्लील हरकत करने के की वीडियो सामने आते रहते हैं। हाल ही में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और कपल के बीच बहस हो रही है। माना जा रहा

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी की मेट्रो में सफर करने वाले प्रेमी जोड़ों के अश्लील हरकत करने के की वीडियो सामने आते रहते हैं। हाल ही में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और कपल के बीच बहस हो रही है। माना जा रहा है कि मेट्रो में एक लड़का-लड़की को अश्लील हरकत करते देख महिला ने उनको जमकर फटकार लगाई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि विवाद के बीच जब लड़की कहती है कि हम 18 साल से ज्यादा के हो चुके हैं तो महिला भड़क जाती है और कहती है- ''अब पिटकर ही मानेगी।' हालांकि, प्रेमी जोड़े और महिला के बीच बहस बढ़ता देख मेट्रो में मौजूद सह-यात्रियों ने समझा-बुझाकर विवाद शांत कराया।

इस घटना का वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला की जमकर तारीफ की. एक यूजर धर्मेंद्र कसाना ने ट्वीट में लिखा, ''आप जैसे बड़े बुजर्गों की वजह से हमारी संस्कृति जिंदा है। नमन है आपकी बहादुरी को जो इतनी भीड़ में अपने कहने की हिम्मत की। वहीं, एक शख्स ने लिखा, ''मेट्रो में लड़की और लड़के के अश्लील हरकतें देख कर ग्रामीण महिला ने उन्हें सिखाया सबक।'' इसके अलावा एक फेसबुक यूजर ने लिखा, ''खुलेआम इश्क वाले जहर से मुक्ति दिलाने के लिए दिल्ली मेट्रो को ऐसी कई हरियाणवी ताईयों को रिक्रूट करना चाहिए।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!