Auto Expo 2025 में अनवील होंगे Tata Sierra EV और Tata Harrier EV मॉडल्स

Edited By Updated: 17 Jan, 2025 03:47 PM

tata sierra ev and tata harrier ev s will be unveiled at auto expo 2025

ऑटो एक्सपो 2025 में एक से बढ़कर एक मॉडल्स पेश किए जा रहे हैं। यह दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में 17 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा। इस बार इस शो को "भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025" का नाम दिया गया है। इस शो में टाटा मोटर्स अपनी नई और इलेक्ट्रिक कारों को...

ऑटो डेस्क. ऑटो एक्सपो 2025 में एक से बढ़कर एक मॉडल्स पेश किए जा रहे हैं। यह दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में 17 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा। इस बार इस शो को "भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025" का नाम दिया गया है। इस शो में टाटा मोटर्स अपनी नई और इलेक्ट्रिक कारों को पेश करेगी, जिनमें कुछ नए मॉडल्स और कुछ मौजूदा मॉडल्स को अपडेट किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी अन्य ग्रीन फ्यूल तकनीक और अपने ICE SUV के लिमिटेड वेरिएंट भी शोकेस करेगी। Tata इसमें अपने दो इलेक्ट्रिक मॉडल Sierra EV और Harrier EV से पर्दा उगाएगी। 

Tata Sierra EV

PunjabKesari

ऑटो एक्सपो 2025 में टाटा मोटर्स अपनी Sierra EV को पेश कर सकती है। इसे पहले भी कई बार कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया जा चुका है, लेकिन इस बार इसके फाइनल प्रोडक्शन मॉडल को पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Sierra EV अब प्रोडक्शन-स्पेक के करीब पहुंच गई है। यह मॉडल टाटा की नई Harrier EV और Safari EV जैसी अंडरपिनिंग से लैस हो सकता है। हालांकि, इस गाड़ी के लॉन्च में अभी समय है, लेकिन इसके ICE वर्जन को भी शो में पेश किया जाएगा।

Tata Harrier EV

PunjabKesari

Tata Harrier इलेक्ट्रिक का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। इस बार ऑटो एक्सपो में Tata Harrier EV को पेश किया जाएगा। यह टाटा की एक प्रमुख इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस नए मॉडल में क्लोज ग्रिल जैसे EV-स्पेशल एलिमेंट्स और नया एयरोडायनामिक व्हील डिजाइन देखने को मिल सकता है। Harrier EV में 60 kWh से 80 kWh तक का बैटरी पैक दिया जा सकता है और इसकी रेंज करीब 500 किलोमीटर तक हो सकती है। इसके अलावा इसमें रियर इंडिपेंडेंट सस्पेंशन और वैकल्पिक डुअल-मोटर AWD लेआउट भी मिलेगा।

Tata Avinya Concept

इस बार ऑटो एक्सपो में Tata Avinya Concept का प्रोडक्शन रेडी मॉडल देखने को मिल सकता है। इसे पहले 2022 में कंपनी ने कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में पेश किया था। यह टाटा की फ्यूचरिस्टिक कार होगी, जो कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस होगी। इसके अलावा टियागो, टियागो EV, Altroz Racer Dark Edition, Curve Dark Edition और Curve EV Dark Edition जैसे मॉडल्स को भी पेश किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!