धान के खेत में मिला ट्रक ड्राइवर का शव, पांच दिन से था लापता

Edited By Updated: 05 Oct, 2024 12:14 AM

the body of a truck driver was found in a paddy field

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में पांच दिन से लापता एक ट्रक चालक का शव जिले के रबूपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में धान के खेत में पाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस को शक है कि अधिक शराब पीने के चलते उसकी मौत हुई है

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में पांच दिन से लापता एक ट्रक चालक का शव जिले के रबूपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में धान के खेत में पाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस को शक है कि अधिक शराब पीने के चलते उसकी मौत हुई है। थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार को मिर्जापुर गांव में धान के खेत से एक व्यक्ति का कई दिनों पुराना शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान दनकौर थाना क्षेत्र के ग्राम पारसोला निवासी भगत सिंह (50) पुत्र तेजवीर सिंह के रूप में हुई है।

एसआई ने बताया कि खेत में भैंस चराने गए लोगों ने शव को देखा तथा पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक पेशे से एक ट्रक चालक था जिसका अपने परिवार के लोगों से पांच दिन पहले संपर्क टूट गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव के पास शराब की बोतल मिली है। पुलिस को आशंका का है कि ज्यादा शराब के सेवन के चलते चालक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया रहा है। पोस्टमार्टम

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!