LPG Booking: अब कितने दिनों बाद होगा सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव को लेकर सरकार ने जारी किया बयान

Edited By Updated: 25 Mar, 2026 03:26 PM

the govt said there has been no change in lpg booking rules

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग को लेकर फैली अफवाहों पर सरकार ने स्पष्ट किया है कि नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शहरी उपभोक्ता 25 दिन और ग्रामीण उपभोक्ता 45 दिन बाद ही नई बुकिंग कर सकते हैं। Pradhan Mantri Ujjwala Yojana लाभार्थियों के लिए भी अलग नियम...

नेशनल डेस्कः एलपीजी सिलेंडर बुकिंग को लेकर फैल रही अफवाहों पर सरकार ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों में बुकिंग नियमों में बदलाव और अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग इंतजार अवधि की बात कही जा रही थी। अब सरकार ने इन सभी दावों को पूरी तरह गलत बताते हुए साफ किया है कि मौजूदा नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और सभी उपभोक्ताओं के लिए पहले जैसी ही व्यवस्था लागू है।

सरकार ने किया स्पष्ट

सरकार के अनुसार, एलपीजी बुकिंग से जुड़े नियमों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल वही पुराने नियम लागू हैं, जो पहले से चले आ रहे हैं। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ता पिछली डिलीवरी के 25 दिनों बाद नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अवधि 45 दिन निर्धारित है। यह नियम सभी उपभोक्ताओं पर समान रूप से लागू होता है और इसमें किसी प्रकार की अलग श्रेणी नहीं बनाई गई है। सरकार ने यह भी साफ किया है कि Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY) के लाभार्थियों के लिए अलग से 45 दिन की कोई नई अनिवार्यता लागू नहीं की गई है, जैसा कि कुछ खबरों में दावा किया जा रहा था।

भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें

आधिकारिक बयान में लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसी अपुष्ट और भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें और उन्हें आगे न फैलाएं। साथ ही यह भी बताया गया कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने या तय समय से पहले सिलेंडर बुक करने की आवश्यकता नहीं है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई उपभोक्ता निर्धारित समय से पहले बुकिंग करने का प्रयास करता है, तो सिस्टम अपने आप उसे ब्लॉक कर देगा। यह समय पिछली डिलीवरी की तारीख से ही गणना किया जाता है और यह नियम सभी क्षेत्रों—शहर, गांव और दूरदराज इलाकों—पर समान रूप से लागू होता है।

इसी बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल और गैस आपूर्ति को लेकर चिंता भी सामने आई है। Strait of Hormuz में तनाव के कारण वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होने की खबरें हैं। हालांकि, सरकार का कहना है कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!