Edited By kamal,Updated: 29 Apr, 2018 04:31 PM
शामगढ़ क्षेत्र के गांव धामनिया दीवान के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। दर्दनाक बस हादसे में अब तक करीब 10 लोगों के मरने की जानकारी मिली है, जबकि 30 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को शामगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। वही गंभीर घायलों को मन्दसौर...
मध्यप्रदेश (मन्दसौर) : शामगढ़ क्षेत्र के गांव धामनिया दीवान के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 10 लोगों की मौत और करीब 30 लोग घायल हो गए। घायलों को शामगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से कुछ यात्रियों की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें मन्दसौर जिला अस्पताल भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार इस सवारी बस में करीब 60 से अधिक लोग सवार थे।
रविवार को मन्दसौर से भानपुरा चलने वाली बस रविवार सुबह शामगढ़ क्षेत्र के धामनिया दीवान में अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे में प्रारंभिक तौर पर 10 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों ने अपनी कार और ट्रैक्टर के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिसकर्मी और अस्पताल के कर्मचारी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी हैं।