'यह आजादी के बाद का सबसे बड़ा फैसला', GST सुधारों पर बोले PM मोदी

Edited By Updated: 04 Sep, 2025 08:50 PM

this is the biggest decision after independence pm modi said on gst reforms

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GST काउंसिल द्वारा किए गए सुधारों को आजादी के बाद का सबसे बड़ा कर सुधार बताया है। उन्होंने कहा कि अब GST सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% में सीमित होगा, जिससे आम जनता और व्यापारियों को राहत मिलेगी। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GST काउंसिल द्वारा हाल ही में मंजूर किए गए बड़े सुधारों की दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सराहना की। उन्होंने इसे आजादी के बाद का सबसे बड़ा कर सुधार करार दिया और कहा कि GST अब और भी सरल हो गया है।

PM मोदी ने बताया कि अब सिर्फ 5% और 18% के दो ही स्लैब रहेंगे, जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों को फायदा होगा। ये बदलाव 22 सितंबर से लागू होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले की सरकारें विभिन्न वस्तुओं पर अलग-अलग कर लगाती थीं, जिससे आम जनता का जीवन महंगा होता था, लेकिन अब उनका मकसद लोगों की जेब पर से टैक्स का बोझ कम करना है।

PM मोदी ने कहा कि मैं इस बार 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म करना बहुत जरूरी है। मैं देशवासियों से भी ये वादा किया था कि इस दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशियों का डबल धमाका होगा। कल भारत सरकार ने राज्य के साथ मिलकर के बहुत बड़ा निर्णय किया है। अब GST और भी ज्यादा सरल हो गया है। GST के मुख्यतः दो ही रेट रह गए हैं... 5% और 18%. 22 सितंबर, सोमवार यानि नवरात्र के पहले दिन से GST की नई दरें लागू हो जाएंगी।

उन्होंने आगे कहा कि इस बार धनतेरस की रौनक भी और ज्यादा रहेगी। क्योंकि दर्जनों चीजों पर टैक्स अब बहुत ही कम हो गया है। 8 साल पहले जब जीएसटी लागू हुआ तो कई दशकों का सपना साकार हुआ। ये आजाद भारत का सबसे बड़ा आर्थिक सुधारों में से एक था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी में आगे बढ़ते भारत में GST में भी next-generation reform किया गया है। GST 2.0 ये देश के लिए support और growth की double dose है। नए जीएसटी रिफॉर्म से देश के हर परिवार को बहुत बड़ा फायदा होगा। गरीब, neo middle class, middle class महिलाएं, स्टूडेंट्स, किसान और नौजवान सभी को जीएसटी टैक्स कम करने से जबरदस्त फायदा होगा।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों में सामानों पर कितनी बड़ी मात्रा टैक्स लिया जाता था। 2014 में मेरे आने से पहले रसोई का सामान हो, खेती किसानी से जुड़े सामान हो या फिर दवाइयां हो, यहां तक जीवन बीमा पर भी... ऐसी अनेक चीजों पर कांग्रेस सरकार अलग अलग टैक्स लेती थी। अगर वही दौर होता तो आज आपको 100 रुपए की कोई चीज खरीदते तो आपको 20-25 रुपए टैक्स देना होता। लेकिन हमारी सरकार का मकसद है कि आम लोगों के जीवन में बचत ज्यादा से ज्यादा कैसे हो, लोगों का जीवन बेहतर बने।

बता दें कि GST काउंसिल की बुधवार को हुई अहम बैठक में टैक्स ढांचे में ऐतिहासिक बदलावों को मंजूरी दी गई। अब सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% लागू होंगे। इसके साथ ही रोजमर्रा की जरूरत की चीजें सस्ती कर दी गई हैं और हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम को पूरी तरह टैक्स फ्री कर दिया गया है। सरकार द्वारा घोषित नए जीएसटी रेट्स 22 सितंबर, 2025 से देशभर में लागू होंगे। हालांकि, तंबाकू उत्पादों पर फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन पर वर्तमान दरें ही लागू रहेंगी और इनके लिए नई दरों की घोषणा बाद में की जाएगी।

जीएसटी काउंसिल ने कई ऐसी चीजों पर टैक्स कम किया है, जो आमतौर पर हर घर में इस्तेमाल होती हैं। अब टॉयलेट सोप, शैंपू, टूथब्रश, शेविंग क्रीम, हेयर ऑयल और फेस पाउडर जैसी वस्तुओं पर सिर्फ 5% जीएसटी लगेगा, जबकि पहले यह दर 18% थी। खाने-पीने के सामान में भी राहत दी गई है। रोटी और पराठा पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। इसके अलावा, प्री-पैकेज्ड नमकीन, भुजिया और मिक्सचर पर अब 12% की बजाय 5% टैक्स लगेगा। बटर, घी, चीज और डेयरी स्प्रेड को भी 5% स्लैब में लाया गया है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!