Drinking Queens: MP नहीं, इस राज्य की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश!

Edited By Updated: 29 Aug, 2025 12:36 PM

this state has the highest number of women who drink alcohol

हाल ही में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान ने प्रदेश की राजनीति में बवाल मचा दिया था। उन्होंने दावा किया था कि पूरे देश में सबसे ज्यादा शराब पीने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश में हैं। इस बयान पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़ी आपत्ति...

नेशनल डेस्क। हाल ही में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान ने प्रदेश की राजनीति में बवाल मचा दिया था। उन्होंने दावा किया था कि पूरे देश में सबसे ज्यादा शराब पीने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश में हैं। इस बयान पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे राज्य की महिलाओं का अपमान बताया था लेकिन नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2019-21 के आंकड़े बताते हैं कि जीतू पटवारी का दावा सच से कोसों दूर है।

अरुणाचल प्रदेश है लिस्ट में सबसे ऊपर

आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा शराब पीने वाली महिलाएं अरुणाचल प्रदेश में हैं जहां यह प्रतिशत 24.2% है। इसके बाद सिक्किम (16.2%) का नंबर आता है।

PunjabKesari

➤ प्रमुख राज्य: अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, और तेलंगाना।

➤ एमपी की स्थिति: वहीं मध्य प्रदेश में केवल 0.4% महिलाएं शराब पीती हैं। यह आंकड़ा देश के औसत से बहुत कम है जिससे यह साफ होता है कि जीतू पटवारी का दावा गलत है।

PunjabKesari

महिलाओं में क्यों बढ़ रही शराब पीने की आदत?

हाल के सालों में महिलाओं में शराब पीने की आदत बढ़ने के पीछे कई कारण हैं:

➤ शहरीकरण और जीवनशैली: शहरों में तेज जीवनशैली और आधुनिक सोच के कारण शराब पीना अब सामाजिक रूप से स्वीकार्य हो रहा है।

यह भी पढ़ें: 'मुझे मेरी बसंती चाहिए...' शोले फिल्म का वीरू बना जीजा, साली की चाहत में किया हाई वोल्टेज ड्रामा, Video देखकर लोग हैरान

➤ आर्थिक मजबूती: महिलाएं अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं और अपनी पसंद से चीजों का चुनाव कर रही हैं।

PunjabKesari

➤ तनाव और दबाव: काम का दबाव, तनाव और प्रतिस्पर्धा भी एक वजह बन रहे हैं।

➤ सांस्कृतिक कारण: कई आदिवासी इलाकों में घर पर बनी शराब का सेवन पारंपरिक रूप से होता है जो वहां की संस्कृति का हिस्सा है। यही कारण है कि पूर्वोत्तर राज्यों में यह प्रतिशत ज्यादा है।

इन आंकड़ों से साफ है कि किसी भी राज्य के बारे में कोई भी बयान देने से पहले तथ्यों की जांच करना बेहद जरूरी है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!