वायुसेना होगी और ताकतवर: फ्रांस से तीन और राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंचे

Edited By Updated: 22 Jul, 2021 07:13 AM

three more rafale fighter jets reach india from france

राफेल युद्धक विमानों की सातवीं खेप में तीन और विमान फ्रांस से उड़कर बिना रुके लगभग आठ हजार किलोमीटर की दूरी तय कर भारत पहुंचे। इन विमानों को भारतीय वायु सेना की राफेल विमानों की दूसरी

नई दिल्लीः राफेल युद्धक विमानों की सातवीं खेप में तीन और विमान फ्रांस से उड़कर बिना रुके लगभग आठ हजार किलोमीटर की दूरी तय कर भारत पहुंचे। इन विमानों को भारतीय वायु सेना की राफेल विमानों की दूसरी स्क्वाड्रन में शामिल किया जाएगा। फ्रांस से आए इन विमानों को हवाई मार्ग के बीच में संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने ईंधन उपलब्ध कराया। 
PunjabKesari
भारतीय वायु सेना ने ट्वीट किया, “फ्रांस के इस्त्रेस एयर बेस से उड़कर बिना रुके तीन राफेल विमान कुछ देर पहले भारत पहुंचे। हवाई मार्ग के बीच में सहायता देने के लिए यूएई वायु सेना को भारतीय वायु सेना धन्यवाद देती है।” 

इस खेप के आने के बाद अब भारत में पास 24 राफेल विमान हो गए हैं। राफेल जेट की नई स्क्वाड्रन पश्चिम बंगाल के हासीमारा एयर बेस पर स्थित होगी। पहली राफेल स्क्वाड्रन अंबाला वायु सेना स्टेशन पर स्थित है। एक स्क्वाड्रन में 18 विमान होते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!