भूकंप के तेज झटकों से थर्राया तिब्बत, यूपी-बिहार में भी हिली धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Edited By Updated: 12 May, 2025 06:13 AM

tibet shaken by strong earthquake tremors

रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को तिब्बत में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नेशनल डेस्कः रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को तिब्बत में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर उत्तर प्रदेश से बिहार तक देखा गया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप रात 2:41 बजे आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई और इसका केंद्र तिब्बत क्षेत्र में था। 

आधी रात को घरों से बाहर निकले लोग 
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि उत्तर भारत के कई हिस्सों, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में लोग नींद से जाग उठे। कई लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपने अनुभव साझा किए, जहां कुछ ने हल्के झटकों की बात कही, तो कुछ ने इसे डरावना बताया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र भूकंपीय दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील है,और इस तरह की घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं। एनसीएस ने यह भी स्पष्ट किया कि वे क्षेत्र में भूगर्भीय हलचलों पर लगातार नजर रखे हुए हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे का आकलन समय रहते किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!