दर्दनाक हादसा! ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर, 3 लोगों की मौत

Edited By Updated: 20 Jan, 2025 08:50 PM

tragic accident truck and car collide fiercely 3 people die

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में सोमवार को एक कार और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर के कारण तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में सोमवार को एक कार और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर के कारण तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना जिले के चिंचोली तालुका के मगधमपुर गांव में अपराह्न करीब 12.30 बजे हुई।

पुलिस के अनुसार कार तेलंगाना के बीदर से धारुर आ रही थी तभी उसकी टक्कर एक ट्रक से हो गई। मृतकों की पहचान अविनाश (24), अभिषेक (26) और संजीव (40) के रूप में हुई है। यह तीनों लोग कार में यात्रा कर रहे थे और उनके साथ बैठे तीन अन्य लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा विस्तृत जांच जारी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!