तालाब में नहाने गई बहन समेत 2 भाई डूबे, तीनों की मौत

Edited By Updated: 05 Apr, 2025 12:39 AM

two brothers and their sister drowned while bathing in a pond

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के खजुरिया गांव के पास शुक्रवार को एक तालाब में डूबने से दो भाइयों और उनकी बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो लड़कियों सहित बच्चे अपने माता-पिता के साथ महुआ एकत्र करने के...

नेशनल डेस्क : मध्यप्रदेश के सीधी जिले के खजुरिया गांव के पास शुक्रवार को एक तालाब में डूबने से दो भाइयों और उनकी बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो लड़कियों सहित बच्चे अपने माता-पिता के साथ महुआ एकत्र करने के लिए जंगल गए थे और वापस आते समय दोपहर करीब दो बजे नहाने के लिए तालाब में उतरे थे।

सीधी के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि दाऊ प्रजापति (12), राखी प्रजापति (9) और छोटू प्रजापति (6) के शव बाहर निकाल लिए गए हैं और मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!