केरल में हाथी के हमले में 40 वर्षीय आदिवासी की मौत

Edited By Updated: 27 Feb, 2026 01:28 PM

40 year old tribal man killed in elephant attack in kerala

केरल के अरलम फार्म में आज सुबह एक जंगली हाथी ने 40 साल के एक आदिवासी युवक को कुचलकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अनीश (40) के तौर पर हुई है जो राज्य के अकेले पुनर्वास केंद्र अरलम फार्म के 10वें ब्लॉक में रहने वाले सोमन का पुत्र था। यह...

नेशनल डेस्क। केरल के अरलम फार्म में आज सुबह एक जंगली हाथी ने 40 साल के एक आदिवासी युवक को कुचलकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अनीश (40) के तौर पर हुई है जो राज्य के अकेले पुनर्वास केंद्र अरलम फार्म के 10वें ब्लॉक में रहने वाले सोमन का पुत्र था। यह घटना सुबह आज तड़के चार बजे हुई। हादसे के समय अनीश और उसका परिवार अपने घर के पास एक हाथी को देखकर घर से बाहर निकले। 

उनकी पत्नी अंबिली और पुत्र आदि कृष्णन हाथी के हमले में बाल-बाल बच गए, क्योंकि दोनों घर के अंदर वापस भाग गये। खबर है कि अनीश ने घर के पीछे की तरफ भागकर हाथी को भगाने की कोशिश की लेकिन हाथी ने अपनी सूंड से उस पर हमला कर दिया और उसे कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया टीम (आरआरटी) के सदस्य मौके पर पहुंचे। 

गंभीर रूप से घायल अनीश को पेरावूर तालुक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमॉटर्म के लिए कन्नूर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल परियारम ले जाया गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!