दर्दनाक हादसाः झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जलीं दो बहनें, एक घायल

Edited By Updated: 08 Jan, 2025 11:45 PM

two sisters burnt alive in a hut fire one injured

मध्यप्रदेश में दमोह जिले के एक गांव में बुधवार शाम को एक झोपड़ी में आग लगने से तीन और पांच साल की दो लड़कियों की मौत हो गई तथा उनकी पांच महीने की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

नेशनल डेस्कः मध्यप्रदेश में दमोह जिले के एक गांव में बुधवार शाम को एक झोपड़ी में आग लगने से तीन और पांच साल की दो लड़कियों की मौत हो गई तथा उनकी पांच महीने की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। 

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मगरोन थाना क्षेत्र के बड़ौदा गांव में एक खेत में हुई। जिला अस्पताल के सर्जन उमेश तंतुवे ने बताया कि मृतक बहनों की पहचान जान्हवी (पांच) और कीर्ति (तीन) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पांच महीने की बच्ची की हालत गंभीर है और उसे जबलपुर रेफर किया गया है। मृतक लड़कियों के पिता गोविंद आदिवासी ने बताया कि वह ठेके पर सिंचाई का काम करता है और खेत में बनी झोपड़ी में रहता है। 

आदिवासी ने बताया कि वह शाम को जब खेत में काम कर रहा था तभी उसकी पत्नी दौड़कर उसके पास आईं और उसने झोपड़ी में आग लगने की सूचना दी। उसने बताया कि जब तक आग बुझाई गई, तब तक तीनों लड़कियां बुरी तरह जल चुकी थीं। उसने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मगरोन थाना प्रभारी बृजलाल पटेल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!