केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सिविल सेवकों को किया सम्मानित, कहा- देश महिला नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है

Edited By Updated: 30 May, 2023 09:43 PM

union minister jitendra singh honored civil servants

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा के शीर्ष 20 रैंक धारकों को सम्मानित किया, जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि देश महिलाओं की भागीदारी से महिलाओं के नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है।

 

नेशनल डेस्क: केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा के शीर्ष 20 रैंक धारकों को सम्मानित किया, जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि देश महिलाओं की भागीदारी से महिलाओं के नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है। सिंह ने अपने स्वागत भाषण में सिविल सेवकों के 2022 के बैच को ‘‘ बदलाव लाने वाला बैच'' बताया और कहा कि जब भारत 25 वर्ष के बाद आजादी के 100 साल पूरे होने का उत्सव मना रहा होगा तो ये नौजवान उस समय शासन के प्रमुख पदों पर होंगे।

एक आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार सिंह ने कहा कि शीर्ष चार स्थान पर महिलाएं हैं और 20 सबसे अव्वल अभ्यर्थियों में 60 प्रतिशत महिलाएं हैं और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के पिछले नौ वर्षों में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तन का एक बड़ा प्रतिबिंब है, जहां भारत महिला भागीदारी से महिला नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है।

सिंह ने कहा कि पिछले साल भी शीर्ष तीन अभ्यर्थी महिलाएं थीं और उम्मीद है कि अगले वर्ष सिविल सेवा परीक्षा में भी महिलाएं अव्वल रहेंगी। इन शीर्ष 20 उम्मीदवारों ने यहां नॉर्थ ब्लॉक में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग मुख्यालय में मंत्री से मुलाकात की। भाषा वैभव अविनाश

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!