'इस साल के अंत तक...', केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर दिया ये अहम अपडेट

Edited By Updated: 29 Nov, 2025 12:05 PM

union minister piyush goyal gives important on india us trade deal

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने फिक्की की बैठक में बताया कि भारत इस समय करीब 50 देशों और समूहों के साथ व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है। इसमें EAEU, GCC देशों, यूरोपीय संघ, अमेरिका, कनाडा, इज़राइल और न्यूजीलैंड जैसे देश शामिल हैं। भारत-US...

नेशनल डेस्क : भारत की अर्थव्यवस्था लगातार रफ्तार पकड़ रही है, और इसी के साथ दुनिया के कई देशों के साथ व्यापार समझौतों पर भी तेजी से काम हो रहा है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने फिक्की की वार्षिक आम बैठक में बताया कि भारत इस समय करीब 50 देशों और समूहों के साथ ट्रेड डील पर बातचीत कर रहा है और इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी अहम अपडेट दिया।

50 देशों के साथ चल रही ट्रेड डील पर बातचीत

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अभी लगभग 50 देशों और आर्थिक समूहों के साथ सक्रिय रूप से वार्ता कर रहा है ताकि व्यापार संबंधों को और मज़बूत किया जा सके। इन देशों में यूरेशियन आर्थिक संघ (EAEU) के सदस्य - रूस, आर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान भी शामिल हैं, जिनके साथ बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है।

गोयल के मुताबिक, भारत की बातचीत कुछ बड़े क्षेत्रीय समूहों के साथ भी चल रही है। खाड़ी के छह देशों - सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन की गठबंधन संस्था GCC ने भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर दिलचस्पी जताई है।

  • यूएई के साथ भारत पहले ही एक बड़ा और व्यापक समझौता लागू कर चुका है।
  • ओमान के साथ बातचीत लगभग अंतिम चरण में है।
  • बहरीन और कतर ने भी भारत के साथ व्यापार समझौते पर औपचारिक बातचीत शुरू करने की इच्छा जताई है।

कनाडा, जापान, इज़राइल और आसियान देशों पर भी फोकस

वाणिज्य मंत्री ने बताया कि भारत न्यूजीलैंड, अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU के 27 देश) के साथ भी व्यापक स्तर पर चर्चा कर रहा है। भारत 10 देशों वाले आसियान समूह और दक्षिण कोरिया के साथ मौजूदा व्यापार समझौतों की समीक्षा भी कर रहा है ताकि व्यापार को और बेहतर बनाया जा सके।

गोयल ने बताया कि:

  • इज़राइल के साथ बातचीत जल्द शुरू होने वाली है।
  • कनाडा के साथ CEPA (व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता) की दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है।
  • भारत और कनाडा का लक्ष्य है कि 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर तक पहुंच जाए।

India-US Trade Deal का बड़ा अपडेट

पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ चल रही ट्रेड डील पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अब तक छह दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है और प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। दोनों देशों की कोशिश है कि इस साल के अंत तक समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप दे दिया जाए। गोयल ने कहा कि दुनिया में तेजी से बदलते हालातों को देखते हुए भारत विश्वसनीय देशों के साथ मजबूत व्यापारिक संबंध बनाना चाहता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कई देशों ने व्यापार को दबाव का हथियार बना लिया है, इसलिए भरोसेमंद साझेदारों से जुड़ना भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।

भारत ने अब तक जिन देशों के साथ समझौते लागू किए हैं

भारत पहले ही कई देशों और समूहों के साथ व्यापक व्यापार समझौते कर चुका है, जैसे -  सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया। ये समझौते खास तौर पर आयात-शुल्क कम करने, निवेश बढ़ाने और पेशेवरों की आवाजाही को आसान बनाने पर केंद्रित हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!