Video : मुंबई में आफत बनकर बरसी बारिश, सड़कें बनीं दरिया, अस्त- व्यस्त हुआ जनजीवन, बंद हुए आफिस, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Edited By Updated: 19 Aug, 2025 11:48 AM

video rainfall became a disaster roads turned into rivers normal life disrup

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। IMD ने मुंबई और 7 अन्य जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

नेशनल डेस्क: मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। IMD ने मुंबई और 7 अन्य जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

<

>

मुंबई में हालात गंभीर

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के चलते स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। BMC ने लोगों से अपील की है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मुंबई के अंधेरी इलाके में तो सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे अँधेरी सबवे भी बंद कर दिया गया है।

मीठी नदी का जलस्तर बढ़ा

मुंबई के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने स्थिति का जायजा लिया और बताया कि मीठी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अगर जलस्तर और बढ़ा तो नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने की तैयारी की जा रही है। बीएमसी कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

<

>

>

हवाई यात्रा पर भी असर

भारी बारिश और जलभराव के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर भी असर पड़ा है। प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए थोड़ा जल्दी निकलने और अपनी फ्लाइट की स्थिति वेबसाइट या ऐप पर जाँचने की सलाह दी गई है।

नांदेड़ में सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं, जहाँ 200 से ज्यादा लोग चार गाँवों में फँसे हुए हैं। नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर भारतीय सेना की सुदर्शन चक्र कोर ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 65 जवानों की एक टीम SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) के साथ मिलकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और उन्हें जरूरी मदद पहुँचाने में जुटी है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!